HomeICC World Cup 2023Updated World Cup 2023 Points Table: नीदरलैंड को 99 रनों से हराकर...

Updated World Cup 2023 Points Table: नीदरलैंड को 99 रनों से हराकर पॉइंट टेबल में न्यूजीलैंड का धमाल

Updated World Cup 2023 Points Table: नीदरलैंड को 99 रनों से हराकर पॉइंट टेबल में न्यूजीलैंड का धमाल
Updated World Cup 2023 Points Table: नीदरलैंड को 99 रनों से हराकर पॉइंट टेबल में न्यूजीलैंड का धमाल

World Cup Points Table 2023: विश्व कप की छठवीं भिड़ंत न्यूजीलैंड और नीदरलैंड (NZ vs NED) के बीच हैदराबाद में हुई। एकतरफा मुकाबले में कीवियों ने नीदरलैंड को 99 रनों से करारी शिकस्त दी। इस बड़ी जीत के बाद न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप 2023 के पॉइंट टेबल में पहले पायदान पर अपने पैर मजबूत कर लिए हैं।

वर्ल्ड कप 2023: पॉइंट टेबल का ताजा हाल

बता दें कि प्रतियोगिता में न्यूजीलैंड की ये लगातार दूसरी जीत है। इसके पहले उन्होंने इंग्लैंड को 9 विकेट से धोया था। अब 2 मैचों में 2 जीत के बाद कीवी टीम के 4 अंक हो गए हैं। उनका नेट रन रेट 1.95 का है। इसी के साथ न्यूजीलैंड पहले पायदान पर और मजबूत हो गया है।

- Advertisement -

दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका है, जिनके 2 अंक और 2.04 का नेट रन है। इसके बाद पाकिस्तान और बांग्लादेश क्रमशः तीसरे और चौथे नंबर पर है। दोनों टीमों ने 2-2 अंक अर्जित किए। ऑस्ट्रेलिया पर 6 विकेट की जीत के बाद टीम इंडिया 2 पॉइंट्स और 0.88 के नेट रन रेट के साथ पांचवें स्थान पर है।

ये भी पढ़ें- NZ vs NED: न्यूजीलैंड ने नीदरलैंड को 99 रन से हराया, सैंटनर का पंजा, यंग-रवींद्र-लैथम की फिफ्टी

न्यूजीलैंड-नीदरलैंड मैच का हाल

टॉस हारने के बाद न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 7 विकेट गंवाने के बाद 322 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए थे। विल यंग ने 70, टॉम लैथम ने 53 और रचिन रवींद्र ने 51 रनों की अर्धशतकिया पारी खेली।

जवाब में नीदरलैंड 46.3 ओवर में 223 रन बनाकर ऑलआउट हो गया। कॉलिन एकरमैन ने सर्वाधिक 69 रन बनाए। मिचेल सैन्टनर ने 5 विकेट झटके।

- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttps://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।
- Advertisment -

ताज़ा खबर