![World Cup 2023, IND vs SL: भारत की पहले बैटिंग, इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग XI World Cup 2023, IND vs SL: भारत की पहले बैटिंग, इस प्रकार है दोनों टीमों की प्लेइंग XI](https://ekcupcricket.com/wp-content/uploads/2023/11/india-vs-sri-lanka-match-33.jpg)
टीम इंडिया आज श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल का टिकट कटाने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उतर रही है। बता दें कि भारत ने जीत का छक्का पूरा कर लिया है। उनके पास लगातार सातवीं जीत दर्ज करने का मौका है। वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका आज का मैच जीतकर प्रतियोगिता में जीवित रहने का प्रयास करेगी।
टॉस
श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने टॉस जीतकर भारत को पहले पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है।
भारत की प्लेइंग XI
श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग ग्यारह में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
श्रीलंका की प्लेइंग XI
श्रीलंका की टीम में एक बदलाव हुआ है। धनंजय डिसिल्वा की जगह दुषन हेमंता आज का मैच खेल रहे हैं।
पाथुम निशांका, दिमुथ करुणारतने, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, दुषन हेमंता, एंजेलो मैथ्युस, दुशमंता चमीरा, महीश तीक्ष्णा, कासुन रजिता, दिलशान मदुशंका