Search
Close this search box.

World Cup 2023: रोहित शर्मा ने जमाया शतक, लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी, रच दिया इतिहास

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
World Cup 2023: रोहित शर्मा ने जमाया शतक, लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी, रच दिया इतिहास
World Cup 2023: रोहित शर्मा ने जमाया शतक, लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी, रच दिया इतिहास

IND vs AFG Rohit Sharma Records : वर्ल्ड कप 2023 के नौवें मैच में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। भारत की इस धमाकेदार जीत के हीरो रोहित शर्मा रहे, जिनके बल्ले से 84 गेंदों में 131 रन निकले। इस दौरान हिटमैन ने 16 चौके और 5 छक्के जड़े।

स्कोर की बात करें तो टॉस जीतकर अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 272 रन बनाए थे। भारत ने 272 रनों का टारगेट 35 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर पूरा कर लिया। शतक जड़ने वाले रोहित ने इस मैच में 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए।

रोहित शर्मा के नाम 5 बड़े रिकॉर्ड

1. रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित के नाम 19 मैचों में 7 शतक हो गए हैं। 6 शतक लगाने वाले सचिन तेंदुलकर दूसरे पायदान पर फिसल गए। इसके बाद रिकी पोंटिंग और कुमार संगाकारा के बल्ले से 5-5 शतक निकले।

वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक

रोहित शर्मा-7

सचिन तेंदुलकर- 6

रिकी पोंटिंग, कुमार संगाकारा- 5

2. रोहित शर्मा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके पहले क्रिस गेल 553 छक्कों के साथ लिस्ट में नंबर 1 थे। अब 556 छक्कों के साथ रोहित ने इस रिकॉर्ड पर कब्जा कर लिया है। 476 छक्के लगाने वाले शाहिद अफरीदी तीसरे नंबर पर हैं।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के

रोहित शर्मा- 556

क्रिस गेल- 553

शाहिद अफरीदी- 476

3. इस मैच में रोहित ने 63 बॉल में शतक लगाया। इसी के साथ रोहित वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा तेज शतक लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। बता दें कि वनडे वर्ल्ड का सबसे तेज शतक 49 गेंद में एडेन मार्कराम ने लगाया है। इसके बाद 50 गेंदों में शतक लगाने वाले केविन ओब्रायन दूसरे स्थान पर हैं।

4. वनडे क्रिकेट में ये रोहित शर्मा का 31वां शतक है। इसी के साथ रोहित वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। 49 शतकों के साथ सचिन पहले और 47 शतकों के साथ विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं।

वनडे में सबसे ज्यादा शतक

सचिन तेंदुलकर- 49

विराट कोहली- 47

रोहित शर्मा- 31

5. वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के 19 मैचों में 1109 रन हो गए हैं। इसी के साथ रोहित वर्ल्ड कप में 1000 रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। 2278 रनों के साथ सचिन तेंदुलकर पहले और 1170 रन बनाने वाले कोहली दूसरे पायदान पर हैं।

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें