Search
Close this search box.

World Cup 2023, IND vs AUS: वर्ल्ड रिकॉर्ड से एक कदम दूर रोहित शर्मा, नंबर 1 बनने को तैयार

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
World Cup 2023, IND vs AUS: वर्ल्ड रिकॉर्ड से एक कदम दूर रोहित शर्मा, नंबर 1 बनने को तैयार
World Cup 2023, IND vs AUS: वर्ल्ड रिकॉर्ड से एक कदम दूर रोहित शर्मा, नंबर 1 बनने को तैयार

वर्ल्ड कप (World Cup 2023) में मेजबान भारत अपना अभियान 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में शुरू करेगा। भारत-ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इतिहास रचते हुए नजर आ सकते हैं।

इतिहास रचने से 1 कदम पीछे रोहित शर्मा

गौरतलब हो कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 451 मैचों में 17642 रन बना लिए हैं। इस दौरान हिटमैन 551 छक्के लगा चुके हैं। वनडे में रोहित के नाम 292, टी20 में 182 और टेस्ट में 77 सिक्स दर्ज हैं।

बता दें कि सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड फिलहाल क्रिस गेल (Chris Gayle) के नाम पर है। गेल ने 483 मैचों में 19593 रन बनाते हुए 553 छक्के जड़े थे। ऐसे में अगर रोहित ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 3 छक्के लगा देते हैं, तो वे गेल को पछाड़ सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले नंबर 1 खिलाड़ी बन जाएंगे।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के

क्रिस गेल और रोहित शर्मा के बाद तीनों फॉर्मेट मिलाकर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी शाहिद अफरीदी हैं। अफरीदी ने 524 मैचों में 476 छक्के लगाए थे। इसके बाद 398 छक्कों के साथ न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम और 383 छक्के जड़ने वाले मार्टिन गप्टिल मौजूद हैं।

अंतर्राष्ट्रीय करियर में सबसे ज्यादा छक्के

क्रिस गेल- 553

रोहित शर्मा- 551

शाहिद अफरीदी- 476

ब्रेंडन मैकुलम- 398

मार्टिन गप्टिल- 383

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें