Search
Close this search box.

महिला टी20 एशिया कप 2022 शेड्यूल का ऐलान, 7 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान मुकाबला, भारतीय स्क्वाड भी आया सामने

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
महिला टी20 एशिया कप 2022 शेड्यूल का ऐलान, 7 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान मुकाबला, भारतीय स्क्वाड भी आया सामने
महिला टी20 एशिया कप 2022 शेड्यूल का ऐलान, 7 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान मुकाबला, भारतीय स्क्वाड भी आया सामने

बांग्लादेश में होने वाले महिला टी20 एशिया कप 2022 का पूरा शेड्यूल (Women’s T20 Asia cup 2022 schedule) घोषित कर दिया गया है। टूर्नामेंट की शुरुआत बांग्लादेश और थाईलैंड 1 अक्टूबर को करेंगे। इसी दिन दूसरा मुकाबला टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। जबकि फाइनल मैच 15 अक्टूबर को आयोजित होगा।

7 अक्टूबर को भारत का मुकाबला पाकिस्तान से

टी20 एशिया कप 2022 में 7 अक्टूबर को महामुकाबला खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम इस दिन पाकिस्तान की महिला टीम के साथ दो-दो हाथ करेगी। बता दें कि टी20 एशिया कप में इंडिया विमेंस और पाकिस्तान विमेंस के बीच ये छठवां मैच होगा। इसके पहले दोनों टीमों के बीच 5 मुकाबले खेले गए और सभी मैच भारतीय टीम ने जीते।

टीम इंडिया की नजरें 7वें खिताब पर

2022 में खेला जाने वाला टूर्नामेंट एशिया कप का 8वां संस्करण होगा। 8 में से 6 संस्करण टीम इंडिया ने जीते हैं। भारतीय महिला टीम ने 2004 से 2016 तक सभी 6 खिताब अपने नाम किए थे। 2018 में बांग्लादेश ने खिताब पर कब्जा करते हुए भारत के लगातार 6 ट्रॉफी जीतने के सिलसिले पर विराम लगाया था। बता दें कि शुरू के 4 संस्करण वनडे फॉर्मेट में खेले गए थे। इस बार टी20 फॉर्मेट में इसे चौथी बार खेला जाएगा।

एक नजर शेड्यूल पर

महिला टी20 एशिया कप 2022 में कुल 7 टीमें भाग लेंगी, जिनके बीच फाइनल समेत कुल 24 मुकाबले खेले जाएंगे। हर एक टीम एक दूसरे जे विरुद्ध 6 मैच खेलेंगी। सभी मैच SICS ग्राउंड में आयोजित होंगे। डबल हेडर का पहला मैच भारतीय समय के मुताबिक सुबह 8:30 और दूसरा मैच दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगा।

1 अक्टूबर- बांग्लादेश बनाम थाईलैंड और भारत बनाम श्रीलंका

2 अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम मलेशिया और श्रीलंका बनाम यूएई

3 अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश और भारत बनाम मलेशिया

4 अक्टूबर- श्रीलंका बनाम थाईलैंड और भारत बनाम यूएई

5 अक्टूबर- यूएई बनाम मलेशिया

6 अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम थाईलैंड और बांग्लादेश बनाम मलेशिया

7 अक्टूबर- थाईलैंड बनाम यूएई और भारत बनाम पाकिस्तान

8 अक्टूबर- श्रीलंका बनाम मलेशिया और भारत बनाम बांग्लादेश

9 अक्टूबर- थाईलैंड बनाम मलेशिया और पाकिस्तान बनाम यूएई

10 अक्टूबर- श्रीलंका बनाम बांग्लादेश और भारत बनाम थाईलैंड

11 अक्टूबर- बांग्लादेश बनाम यूएई और पाकिस्तान बनाम श्रीलंका

13 अक्टूबर- सेमीफाइनल 1 और सेमीफाइनल 2

15 अक्टूबर- फाइनल

टी20 एशिया कप 2022 के लिए भारतीय विमेंस स्क्वाड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, एस मेघना, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, दयालन हेमलता, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव, केपी नवगिरे

स्टैन्डबाई प्लेयर्स- तानिया भाटिया, सिमरन दिल बहादुर

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें