Search
Close this search box.

WPL 2024 RCB vs MI: मुंबई की 7 विकेट से आसान जीत, बेंगलुरु को मिली दूसरी हार, पेरी की पारी बेकार

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter

WPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 7 विकेट से पराजित कर मुंबई इंडियंस (MI) ने विमेंस प्रीमियर लीग 2024 की तीसरी जीत दर्ज की। बेंगलुरु ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 131 रन बनाए थे। जिसके जवाब में मुंबई की महिला टीम ने 7 विकेट और 29 गेंद बाकी रहते टारगेट पूरा किया।

मुंबई इंडियंस की आसान जीत

मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 132 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। मुंबई ने 15.1 ओवर में 3 विकेट पर 133 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। यास्तिका भाटिया और हेली मैथ्यूज की सलामी जोड़ी ने 23 गेंदों में 45 रनों की पार्टनरशिप की।

यास्तिका के रूप में मुंबई का पहला विकेट गिरा। वह 15 गेंदों में 31 रन बनाकर सोफी डिवाइन का शिकार हुई। वहीं हेली मैथ्यूज ने 21 बॉल में 26 रन बनाए। इसके बाद कप्तान नेट सीवर-ब्रन्ट और एमेलिया केर ने 49 रन जोड़कर मुंबई को टूर्नामेंट की तीसरी जीत दिलाई। सीवर-ब्रन्ट (27) को जॉर्जिया वेयरहैम ने ड्रेसिंग रूम का रास्ता दिखाया।

वहीं एमेलिया केर 7 चौके की मदद से 24 गेंदों में 40 रनों की मैच विनिंग पारी खेल आखिरी तक नाबाद रहीं। उनका साथ 8 रन बनाकर पूजा वस्त्रकर ने दिया। तेज गेंदबाज सोफी डिवाइन, ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटील और लेग स्पिनर जॉर्जिया वेयरहैम ने एक-एक विकेट हासिल किया।

आरसीबी की पारी पर एक नजर

खराब शुरुआत के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की महिला टीम निर्धारित 20 ओवर में 131/6 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाने में सफल रही। गौरतलब हो कि 42 के स्कोर पर आरसीबी के 4 विकेट गिर गए थे। इसके बाद एलिस पेरी में 5 चौकों की बदौलत 38 बॉल में रनों की शानदार पारी खेली टीम को सस्ते में निपटने से बचा लिया। वह अंत तक नाबाद रही।

पेरी ने सोफी मॉलिन्युक्स के साथ पांचवें विकेट के लिए 29 और जॉर्जिया वेयरहैम के साथ छठवें विकेट के लिए 52 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। वेयरहैम 27 और मॉलिन्युक्स 12 रन बनाकर आउट हुई। बेंगलुरु का शीर्ष बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह से फ्लॉप रहा। कप्तान स्मृति मंधाना (9), सोफी डिवाइन (9) और एस मेघना (11) जल्दी वापस लौट गईं। विकेटकीपर ऋचा घोष भी 7 रन ही बना सकी।

मुंबई इंडियंस की ओर से नेट सीवर-ब्रन्ट और पूजा वस्त्रकर ने 2-2 विकेट लिए। इसी वॉन्ग और साइका इशाक को एक-एक विकेट हाथ लगा।

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें