Search
Close this search box.

विमेंस एशिया कप 2022: रेणुका सिंह ने मचाही तबाही, फाइनल जीतने के लिए टीम इंडिया को 66 रनों का लक्ष्य

विमेंस एशिया कप 2022: रेणुका सिंह ने मचाही तबाही, फाइनल जीतने के लिए टीम इंडिया को 66 रनों का लक्ष्य
विमेंस एशिया कप 2022: रेणुका सिंह ने मचाही तबाही, फाइनल जीतने के लिए टीम इंडिया को 66 रनों का लक्ष्य

भारत और श्रीलंका के बीच महिला एशिया कप टी20 2022 का फाइनल मुकाबला सिलेट में खेला जा रहा है। तेज गेंदबाज रेणुका सिंह की घातक गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने श्रीलंकाई पारी को 20 ओवर में 9 विकेट पर 65 रनों पर रोक दिया। इसी के साथ भारतीय महिला टीम को एशिया कप का सातवां खिताब जीतने के लिए 66 रनों का लक्ष्य मिला है।

65 रनों पर खत्म श्रीलंका की पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना श्रीलंका विमेंस को महंगा पड़ गया। देखते ही देखते पूरी टीम धराशायी हो गई और जैसे तैसे 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 65 रन बना पाई। उनके लिए सबसे ज्यादा 18 रन इनोका रनावीरा ने बनाए। वहीं ओशादी रनासिंघे ने 13 रन की इनिंग खेली। ये दोनों प्लेयर दहाई के अंक तक पहुंचने में सफल रहीं। बाकी खिलाड़ी दहाई का अंक भी पार नहीं कर पाई। हसिनी परेरा और मल्शा शेहानी तो शून्य पर आउट हुईं।

रेणुका सिंह की घातक गेंदबाजी

श्रीलंका की इस खस्ता हालत में सबसे बड़ा हाथ रेणुका सिंह का रहा। उन्होंने 3 ओवर में एक मेडन और 5 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। उनके दूसरे ओवर में लगातार 3 गेंदों पर 3 विकेट गिरे। रेणुका ने सबसे पहले तीसरी गेंद पर हर्षिता समारविक्रमा को ऋचा घोष के हाथों विकेट के पीछे कैच कराया। चौथी गेंद पर अनुष्का संजीवनी रन आउट हो गईं। इसके बाद पांचवीं गेंद पर रेणुका ने हसिनी परेरा को भी चलता कर दिया।

इसके अलावा राजेश्वरी गायकवाड़ और स्नेह राणा के खाते में दो-दो विकेट आए। जबकि 2 खिलाड़ी रन आउट हुईं।

होम

IPL 2024

फॉलो

फॉलो