Search
Close this search box.

Womens Asia Cup T20 2022 Final: भारत के पास 7वीं बार विमेंस एशिया कप जीतने का मौका, इस चैनल पर देखें IND vs SL फाइनल

Womens Asia Cup T20 2022 Final: भारत के पास 7वीं बार विमेंस एशिया कप जीतने का मौका, इस चैनल पर देखें IND vs SL फाइनल
Womens Asia Cup T20 2022 Final: भारत के पास 7वीं बार विमेंस एशिया कप जीतने का मौका, इस चैनल पर देखें IND vs SL फाइनल

टी20 महिला एशिया कप 2022 (Womens Asia Cup 2022) का फाइनल मुकाबला शनिवार को भारत (India Women) और श्रीलंका (Sri Lanka Women) के बीच सिलेट (Sylhet) में खेला जाएगा। गौरतलब हो कि भारतीय टीम ने पहले सेमीफाइनल में थाईलैंड को 74 रन और श्रीलंका ने दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 1 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

भारतीय महिला टीम के पास एशिया कप का 7वां खिताब जीतने का मौका

भारतीय महिला टीम के पास एशिया कप की सातवीं ट्रॉफी जीतने का मौका है। बता दें कि अब तक एशिया कप के सात सीजन खेले जा चुके हैं। 2004 से 2008 तक चार बार 50 ओवर के फॉर्मेट में इस टूर्नामेंट को खेला गया था। चारों बार भारत की महिला टीम ने बाजी मारी थी।

इसके बाद 2012, 2016 और 2018 में टी20 फॉर्मेट में एशिया कप का आयोजन हुआ। 2012 और 2016 में टीम इंडिया ने जीत का झंडा लहराया। लेकिन 2018 में बांग्लादेश ने फाइनल में भारत को 3 विकेट से हराकर पहला खिताब जीता। इस प्रकार भारत के लगातार 6 खिताब जीतने का सिलसिला थम गया।

14 साल बाद श्रीलंका ने बनाई फाइनल में जगह

श्रीलंका की महिला टीम की बात करें तो उन्होंने 14 साल बाद फाइनल में जगह बनाने में सफलता हासिल की है। आखिरी बार उन्होंने 2008 में भारत के विरुद्ध फाइनल के लिए क्वालिफ़ाई किया था। इसके पहले श्रीलंका विमेंस ने लगातार तीन संस्करण में फाइनल तक का सफर तय किया था और हर बार भारत के हाथों पराजित होना पड़ा।

अब श्रीलंका ने पांचवीं बार फाइनल में एंट्री की है। उनके सामने एक बार फिर टीम इंडिया है, जिन्होंने उनको खिताबी मुकाबले में पांचों बार मात दी है।

ऐसे देखें भारत बनाम श्रीलंका फाइनल का लाइव टेलीकास्ट

इंडिया विमेंस और श्रीलंका विमेंस के बीच टी20 एशिया कप 2022 का फाइनल मैच स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। जबकि डिज़्नी प्लस हॉटस्टार एप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकेगी। टॉस दोपहर 12:30 बजे होगा। वहीं मुकाबला 1:00 बजे से शुरू होगा।