Search
Close this search box.

Asia Cup 2023, IND vs PAK: इतिहास रचने के करीब कोहली-रोहित, दांव पर 5 महारिकॉर्ड

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
Asia Cup 2023, IND vs PAK: इतिहास रचने के करीब कोहली-रोहित, दांव पर 5 महारिकॉर्ड
Asia Cup 2023, IND vs PAK: इतिहास रचने के करीब कोहली-रोहित, दांव पर 5 महारिकॉर्ड

Asia cup 2023 IND vs PAK: एशिया कप 2023 का तीसरा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच 2 सितंबर को दोपहर 3 बजे से पल्लेकेले में खेला जाएगा। भारत-पाक इस मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बल्ले से महारिकॉर्ड देखने को मिल सकते हैं। आइए इन रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

Asia cup 2023, IND vs PAK: कोहली-रोहित के निशाने पर 5 बड़े रिकॉर्ड

1. पाकिस्तान के खिलाफ होने मैच में विराट कोहली 13000 वनडे रन पूरे के करीब हैं। उन्होंने अपने वनडे करियर में 275 मैचों में 12898 रन बना लिया हैं। अब उनको 13 हजार रनों का आंकड़ा छूने के लिए महज 102 रनों की जरूरत है। इस मुकाम को हासिल करने वाले कोहली दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे। 18426 रनों के साथ सचिन तेंदुलकर वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

2. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की नजरें भी एक बड़े रिकॉर्ड पर है। रोहित ने 244 वनडे मैचों में 9837 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान के विरुद्ध शनिवार को होने वाले महामुकाबले में अगर रोहित 163 रन बना लेते हैं तो वे वनडे इतिहास में 10 हजार रन पूरे करने वाले छठवें भारतीय बन जाएंगे। इस खास लिस्ट में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और एमएस धोनी पहले से शामिल हैं।

3. वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा के पास रिकी पोंटिंग को पछाड़ने का मौका होगा। रोहित और पोंटिंग के नाम 30-30 शतक हैं। एक शतक जड़ते ही हिटमैन 31 शतकों के साथ पोंटिंग से आगे निकल जाएंगे। 49 शतक लगाने वाले सचिन लिस्ट पहले स्थान पर हैं।

4. वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट को मिलाकर एशिया कप में कोहली ने 4 शतक लगाए हैं। वे कुमार संगाकारा के साथ संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर हैं। पाकिस्तान के खिलाफ अगर कोहली शतक लगाते हैं तो वे एशिया कप में सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में संगाकारा को पछाड़ देंगे। 6 शतकों के साथ सनथ जयसूर्या पहले नंबर पर है।

5. विराट 275 वनडे में 111 बार पचास प्लस रनों की पारी खेल चुके हैं। एक फिफ्टी जड़ते ही वे वनडे में सबसे ज्यादा पचास या उससे ज्यादा रनों की पारी खेलने के मामले में रिकी पोंटिंग के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। यहां भी तेंदुलकर (145) सबसे आगे हैं।

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें