Search
Close this search box.

IPL 2023 Auction: ये है सबसे महंगे बिकने वाले टॉप-10 खिलाड़ी की लिस्ट, सैम करन ने रचा नया इतिहास

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
IPL 2023 Auction: ये है सबसे महंगे बिकने वाले टॉप-10 खिलाड़ी की लिस्ट, सैम करन ने रचा नया इतिहास
IPL 2023 Auction: ये है सबसे महंगे बिकने वाले टॉप-10 खिलाड़ी की लिस्ट, सैम करन ने रचा नया इतिहास

इंडियंस प्रीमियर लीग (IPL) 2023 की नीलामी में एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया। 24 बर्षीय ऑलराउंडर सैम करन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपए खर्च कर अपनी टीम के साथ जोड़ा। इसी के साथ इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी की सूची में पहले पायदान पर शुमार हो गए हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस के 16.25 करोड़ रुपए के पिछले रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।

आईपीएल 2023 नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले टॉप-10 खिलाड़ी

आईपीएल ऑक्शन 2023 में सैम करन सबसे महंगे बिके। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस को पछाड़ते हुए पंजाब किंग्स ने उनको 18.50 करोड़ रुपए में खरीदा। इसके पहले वे चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे।

आईपीएल में सबसे ज्यादा महंगे बिकने वाले खिलाड़ी में दूसरे नंबर पर कैमरुन ग्रीन हैं। ऑस्ट्रेलिया के इस ऑलराउंडर को मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपए में अपना बनाया।

इंग्लैंड के एक और खिलाड़ी ने टॉप-3 में जगह बनाई। ऑलराउंडर बेन स्टोक्स तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने जिनको चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा।

वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन को लखनऊ सुपर जायन्ट्स ने 16 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। वे आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले विकेटकीपर बने।

इंग्लैंड के 23 साल के बल्लेबाज हैरी ब्रुक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपए देकर खरीदा। बता दें कि ब्रुक पाकिस्तान के खिलाफ हालिया टी20 और टेस्ट सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे। टी20 सीरीज में उन्होंने 7 मैचों में 238 और 3 टेस्ट में 468 रन बटोरे थे।

इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद ने मयंक अग्रवाल को 8.25 करोड़ रुपए के बदले टीम में शामिल किया। वे आईपीएल ऑक्शन 2023 के छठवें सबसे महंगे खिलाड़ी रहे।

तेज गेंदबाज शिवम मावी 6 करोड़ रुपए में बिके। उनको गुजरात टाइटन्स ने अपनी टीम में शामिल किया। इसके पहले वे कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे।

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों की सूची में आठवें नंबर पर रहे। उनको राजस्थान रॉयल्स ने 5.75 करोड़ रुपए में खरीदा।

आईपीएल 2022 में अनसोल्ड रहने वाले 29 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार पर इस बार जमकर धनवर्षा हुई। उनको दिल्ली कैपिटल्स ने 5.50 करोड़ रुपए देकर खरीदा।

साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन टॉप-10 लिस्ट में शामिल दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। 5.52 करोड़ के बदले सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा बने।

IPL 2023 Auction: ये है सबसे महंगे बिकने वाले टॉप-10 खिलाड़ी की लिस्ट, सैम करन ने रचा नया इतिहास
आईपीएल 2023 नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी सैम करन रहे

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें