Search
Close this search box.

IPL 2022: टूर्नामेंट शुरू होने के पहले एक नजर 5 बड़े रिकॉर्ड की टॉप-10 लिस्ट पर

आईपीएल 2022 आज यानि 26 मार्च से शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट का आगाज चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच से होगा। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले चलिए एक नजर में देखते हैं, आईपीएल के 5 बड़े रिकॉर्ड की टॉप-10 लिस्ट।

1. IPL में सबसे ज्यादा रन

IPL 2022: टूर्नामेंट शुरू होने के पहले एक नजर 5 बड़े रिकॉर्ड की टॉप-10 लिस्ट पर
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली हैं। कोहली ने 207 मैचों में 37.40 की औसत से 6283 रन बनाए हैं। जहां उनके बल्ले से 5 शतक और 42 अर्धशतक निकले हैं। दूसरे पायदान पर 5784 रन बनाने वाले बाएं हाथ के खिलाड़ी शिखर धवन मौजूद हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा 5611 रनों के साथ तीसरे पायदान पर विराजमान हैं। इसके बाद चौथे नंबर पर 5528 रन बनाने वाले सुरेश रैना का नाम आता है। नंबर 5 पर 5449 रनों के साथ डेविड वॉर्नर मौजूद हैं।

2. IPL में सबसे ज्यादा विकेट

Most wickets in IPL
आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज

IPLमें सबसे ज्यादा विकेट का रिकॉर्ड आज भी लसिथ मलिंगा के पास है। मलिंगा ने 122 मैचों में 19.79 की औसत से 170 विकेट झटके हैं। इसके बाद दूसरे पायदान पर शामिल ड्वेन ब्रावो के नाम 167 विकेट दर्ज हैं। 166 विकेट के साथ लेग स्पिनर अमित मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे। चौथे पायदान पर मौजूद पीयूष चावला ने 157 विकेट लिए। वहीं, 150 विकेट हासिल करने वाले हरभजन सिंह पांचवें पायदान पर रहे।

3. IPL में सबसे ज्यादा शतक

Most Hundreds in IPL
आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-10 खिलाड़ी

IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में क्रिस गेल नंबर 1 हैं। उन्होंने 142 मैचों में 4965 रन बनाने के दौरान 6 शतक लगाए हैं। इसके बाद 5 शतकों के साथ दूसरे नंबर पर विराट कोहली का कब्जा है। तीसरे और चौथे पायदान पर डेविड वॉर्नर और शेन वॉटसन नजर आ रहे हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने IPL में 4-4 शतक लगाए हैं। जबकि एबी डिविलियर्स और संजू सैमसन के खाते में 3-3 शतक दर्ज हैं।

4. IPL में सबसे ज्यादा छक्के

Most Sixes in IPL
आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 खिलाड़ी

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड तूफ़ानी बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है। 142 मैचों में गेल 357 छक्के जड़ चुके हैं। दूसरे नंबर पर एबी डिविलियर्स मौजूद हैं, जिनके बल्ले से 252 छक्के निकले। 213 मैचों में 227 छक्के जड़कर रोहित शर्मा ने लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल किया। 219 छक्कों के साथ महेंद्र सिंह धोनी चौथे पायदान पर रहे। 214 छक्के लगाते हुए किरोन पोलार्ड ने लिस्ट में पांचवें स्थान पर कब्जा किया।

5. IPL की सबसे बड़ी पारी

High score in IPL
आईपीएल में सबसे बड़ी 10 पारी

आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक और सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले क्रिस गेल IPL की सबसे बड़ी पारी भी खेल चुके हैं। 2013 में RCB की तरफ से खेलते हुए गेल ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 175 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इसके बाद दूसरे नंबर पर ब्रेंडन मैकुलम काबिज हैं, जिन्होंने आरसीबी के विरुद्ध 158 नाबाद रन बनाए थे। IPL की तीसरी सबसे बड़ी पारी डिविलियर्स के नाम है। डिविलियर्स ने 2015 के आईपीएल में 133 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

ताजा कहानियां

होम

IPL 2024

फॉलो

फॉलो