IND vs NZ: भारतीय टी20 इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, दोनों टीम का कोई खिलाड़ी नहीं मार पाया छक्का, देखें स्कोरकार्ड

लखनऊ में वापसी करते हुए टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड (IND vs NZ) को 6 विकेट हराया। इस जीत की बदौलत भारत सीरीज बचाने में कामयाब रहा। फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है। मैच के दौरान एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला, जो भारत में पहली बार हुआ। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

दरअसल भारत बनाम न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) दूसरे टी20 के दौरान एक भी छक्का देखने को नहीं मिला। दोनों टीमों के खिलाड़ी बिना छक्का मारे वापस लौट गए। भारत की सरजमीं पर ये पहला मौका है जब किसी टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ी एक भी सिक्स नहीं लगा सके।

रांची में लगे थे 15 छक्के

भारत और न्यूजीलैंड के बीच रांची में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में कुल 15 छक्के लगे थे। भारतीय टीम ने 7 और कीवियों ने 8 सिक्स लगाए थे। 5 छक्के अकेले तो डेरिल मिचेल ने जड़ दिए थे। जबकि वॉशिंग्टन सुंदर ने भारत की तरफ से सर्वाधिक 3 छक्के उड़ाए थे।

भारत और न्यूजीलैंड के स्कोरकार्ड पर एक नजर

IND vs NZ: भारतीय टी20 इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, दोनों टीम का कोई खिलाड़ी नहीं मार पाया छक्का, देखें स्कोरकार्ड
न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 8 विकेट के बदले 99 रन बनाए थे

टॉस जीतने के बाद न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 8 विकेट के बदले 99 रन बनाए थे। कीवी टीम के खिलाड़ियों के बल्ले से कुल 6 चौके निकले। फिन एलन ने सबसे ज्यादा 2 चौके मारे। लेकिन कोई भी खिलाड़ी छक्का गिराने में सफल नहीं हो पाया।

IND vs NZ: भारतीय टी20 इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, दोनों टीम का कोई खिलाड़ी नहीं मार पाया छक्का, देखें स्कोरकार्ड
भारत ने 4 विकेट पर 101 रन बनाकर मैच जीता

ऐसा ही हाल टीम इंडिया के खिलाड़ियों का भी रहा। 101 रनों के दौरान कोई इंडियन प्लेयर छक्का नहीं जड़ सका।

Photo of author

Manoj kumar

मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।