Search
Close this search box.

बिना शतक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने निरोशन डिकवेला, देखें इस रिकॉर्ड की टॉप-10 लिस्ट

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter

श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट स्पिन गेंदबाजों की बदौलत रोमांचक मोड़ ले चुका है। चौथे दिन श्रीलंका की दूसरी पारी 126 पर सिमट गई। जहां डोमिनिक बेस, जैक लीच और जो रूट की स्पिन तिकड़ी ने सभी 10 विकेट झटके। इस दौरान पहली पारी में 92 रन बनाने वाले निरोशन डिकवेला ने इस बार 7 रन बनाए। अब डिकवेला बिना शतक सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस रिकॉर्ड में 11वां नाम चौंकाने वाला है।

टेस्ट क्रिकेट में बिना शतक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 खिलाड़ी

Test cricket me bina shatak sabse jada run banane wale khiladi
टेस्ट क्रिकेट में बिना शतक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 खिलाड़ी

टेस्ट क्रिकेट में बिना शतक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले नंबर 1 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न हैं। शेन वॉर्न ने अपने टेस्ट जीवन में 145 मैचों की 199 पारियों में 3154 रन बनाए हैं। उन्होंने 12 बार 50 या उससे अधिक रनों की पारी खेली लेकिन वे शतक से वंचित रह गए। उनका सर्वोच्च निजी स्कोर 99 रनों का है। जो न्यूजीलैंड के खिलाफ 2001 में पर्थ टेस्ट के दौरान उनके बल्ले से आया था।

बिना शतक लगाए सर्वाधिक रन बनाने के मामले में श्रीलंका के निरोशन डिकवेला दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 92 रन बनाए थे। ये उनके टेस्ट करियर की सबसे बड़ी पारी है। लेकिन वे इसे अपने पहले और इकलौते शतक में तब्दील नहीं कर सके। डिकवेला 41 टेस्ट की 74 इनिंग्स में 16 फिफ्टी जड़ते हुए 2163 रन बना चुके हैं।

इसके बाद इस लिस्ट मे तीसरे नंबर पर भारत के चेतन चौहान मौजूद हैं। भारतीय पूर्व खिलाड़ी चेतन चौहान के नाम पर 40 टेस्ट और उसकी 68 पारियों में 2084 रन दर्ज हैं। ये सभी रन उन्होंने बिना किसी शतक के मदद से बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 16 अर्धशतक सहित 97 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली है। 1981 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध एडिलेड में उनके बल्ले से 97 रन की पारी आई थी। जहां वे महज 3 रन से शतक नहीं लगा सके थे।

बिना शतक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 खिलाड़ी में आगे वेस्टइंडीज के डेरिक मुर्रे (1993) चौथे, मैल्कम मार्शल (1810) पांचवें, साउथ अफ्रीका के वरनन फिलेन्डर (1779) छठवें, इंग्लैंड के जॉन एंबुरे (1713) सातवें, श्रीलंका के रंगना हैरथ (1699) आठवें, न्यूजीलैंड के टिम साउदी (1690) नौवें और ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क (1596) दसवें पायदान पर शामिल हैं।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन इस रिकॉर्ड लिस्ट में 11 नंबर पर हैं। जिन्होंने 35 टेस्ट मैचों की 57 पारियों में करीब 32 की औसत से 1534 रन बनाए हैं। उनकी सबसे बड़ी टेस्ट पारी 92 रनों की है। इसके अलावा उनके नाम पर 9 अर्धशतक मौजूद हैं।

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें