Search
Close this search box.

IND vs SA 3rd T20: छक्के के मामले में सूर्याकुमार ने तोड़ा रोहित का रिकॉर्ड, बने भारत के नंबर 1 बल्लेबाज

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
IND vs SA 3rd T20: छक्के के मामले में सूर्याकुमार ने तोड़ा रोहित का रिकॉर्ड, बने भारत के नंबर 1 बल्लेबाज
IND vs SA 3rd T20: छक्के के मामले में सूर्याकुमार ने तोड़ा रोहित का रिकॉर्ड, बने भारत के नंबर 1 बल्लेबाज

IND vs SA 3rd T20 Suryakumar Yadav: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जोहनसबर्ग में खेले जा रहे तीसरे टी20 में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने छक्कों का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बता दें कि दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एडेन मारक्रम ने टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया।

पहले बल्लेबाजी के दौरान सूर्या ने तेजतर्रार पारी खेलते हुए 2 छक्के जड़े। दूसरा छक्के लगाते ही सूर्यकुमार साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 अंतर्राष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले नंबर 1 भारतीय बन गए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ते हुए इस रिकॉर्ड पर कब्जा किया।

गौरतलब हो कि रोहित ने प्रोटियाज के विरुद्ध 17 टी20I मैचों की 16 पारियों में 16 छक्के लगाए थे। वहीं दूसरी तरफ सूर्यकुमार ने केवल 6 पारियों में 17 छक्के लगाकर रोहित को दूसरे स्थान पर धकेल दिया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सर्वाधिक सिक्स लगाने वाले तीसरे भारतीय सुरेश रैना हैं। रैना ने 13 छक्के मारे थे।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा टी20I छक्के लगाने वाले भारतीय

सूर्यकुमार यादव- 17 छक्के

रोहित शर्मा- 16

सुरेश रैना- 13

ईशान किशन, दिनेश कार्तिक- 11

विराट कोहली- 10

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें