Search
Close this search box.

3 छक्के लगाकर सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान का रिकॉर्ड, शिखर धवन को भी पछाड़ा

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
3 छक्के लगाकर सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान का रिकॉर्ड, शिखर धवन को भी पछाड़ा
3 छक्के लगाकर सूर्यकुमार यादव ने तोड़ा पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान का रिकॉर्ड, शिखर धवन को भी पछाड़ा

टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका (IND vs SA) को तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले टी20 में 8 विकेट से हरा दिया। भारत की जीत में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने 33 गेंदों में 50 रनों का अर्धशतक जमाया। इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के लगाए। पारी का तीसरा छक्का लगाते ही सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

मोहम्मद रिजवान से आगे निकले सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा टी20I छक्के लगाने के मामले में पाकिस्तान के ओपनर मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रिजवान ने साल 2021 में 29 टी20 मुकाबलों में 1326 रन बनाते हुए 42 छक्के लगाए थे। वहीं सूर्यकुमार के टी20आई खाते में इस साल 21 मैचों में 732 रनों के अलावा 45 छक्के हो गए हैं। उन्होंने केशव महाराज की गेंद पर छक्का लगाकर इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया।

T20I में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के (फुल मेम्बर्स)

सूर्यकुमार यादव (भारत)- 45 छक्के, 2022

मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान)- 42 छक्के, 2021

मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड)- 41 छक्के, 2021

एविन लुईस (वेस्टइंडीज)- 37 छक्के, 2021

रोवमैन पॉवेल (वेस्टइंडीज)- 36 छक्के, 2022

शिखर धवन का रिकॉर्ड भी टूटा

सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल में कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। सूर्या ने 2022 में 21 मैचों में 40.66 के औसत और 180.29 के स्ट्राइक रेट से 732 रन बना लिए हैं। इसके पहले ये रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम पर था, जिन्होंने साल 2018 में 18 मैचों में 40.52 के औसत से 689 रन बनाए थे।

T20I में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन (भारत के लिए)

सूर्यकुमार यादव- 732 रन, 2022

शिखर धवन- 689 रन, 2018

विराट कोहली- 641 रन, 2016

रोहित शर्मा- 590 रन, 2018

रोहित शर्मा- 497 रन, 2016

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें