Search
Close this search box.

Suryakumar Yadav Record: सूर्या ने ठोका शतक, कोहली-रोहित को पछाड़ बनाए 5 T20I महारिकॉर्ड

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
Suryakumar Yadav Record: सूर्या ने ठोका शतक, कोहली-रोहित को पछाड़ बनाए 5 T20I महारिकॉर्ड
IND vs SA 3rd T20: सूर्यकुमार यादव ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी

Suryakumar Yadav record list IND vs SA 3rd T20: भारत ने जोहनसबर्ग (Johannesburg) में आयोजित तीसरे टी20 में साउथ अफ्रीका को 106 रनों से पस्त किया। इस जीत की बदौलत भारत ने सीरीज 1-1 से ड्रॉ किया। कप्तान सूर्या ने 56 बॉल पर 100 रनों का शतक जमाया। उनके बल्ले से 7 चौके और 8 दमदार छक्के निकले। इस शतकीय पारी के दम पर सूर्या (Suryakumar Yadav) ने 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए।

IND vs SA: सूर्यकुमार यादव ने बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव ने टी20 अंतर्राष्ट्रीय में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल की बराबरी कर ली है। इन तीनों खिलाड़ियों के टी20I में 4 शतक हो गए हैं। टी20आई में सर्वाधिक शतक-

खिलाड़ीमैचपारीरनशतक
सूर्यकुमार यादव605721414
रोहित शर्मा14814038534
ग्लेन मैक्सवेल1009222754
बाबर आजम1049834853
कॉलिन मुनरो656217243

सूर्यकुमार साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20I में सबसे ज्यादा पचास प्लस का स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। सूर्या के नाम 6 मैचों में 5 पचास प्लस (1 शतक, 4 अर्धशतक) स्कोर हो गए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20I में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर-

खिलाड़ीमैचपारीरन50+
सूर्यकुमार यादव663435
जॉनी बेयरस्टो15134854
मोहम्मद रिजवान11113774
डेविड वॉर्नर15154714

100 रनों की पारी के दौरान सूर्या ने 8 छक्के उड़ाए। इसी के साथ रोहित शर्मा को पछाड़ सूर्यकुमार साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा टी20I छक्के लगाने वाले भारतीय बन गए। SA के विरुद्ध टी20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय-

खिलाड़ीमैचपारीरनछक्के
सूर्यकुमार यादव6634323
रोहित शर्मा171642016
सुरेश रैना121133913
ईशान किशन5520611
दिनेश कार्तिक131122111

साउथ अफ्रीका में सबसे बड़ी टी20आई पारी खेलने के मामले में सूर्यकुमार नंबर वन भारतीय बन गए हैं। उन्होंने मनीष पांडे का 79 रनों का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा। साउथ अफ्रीका में सबसे बड़ी टी20I पारी-

खिलाड़ीविरोधीकहांकबहाई स्कोर
सूर्यकुमार यादवसाउथ अफ्रीकाजोहनसबर्ग2023100
मनीष पांडेसाउथ अफ्रीकासेंचुरियन201879*
गौतम गंभीरपाकिस्तानजोहनसबर्ग200775
शिखर धवनसाउथ अफ्रीकाजोहनसबर्ग201872
युवराज सिंहऑस्ट्रेलियाडरबन200770

टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सूर्या सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। लिस्ट में उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। 182 छक्कों के साथ रोहित पहले, 123 छक्कों के साथ सूर्या दूसरे और 117 छक्कों के साथ अब कोहली तीसरे पायदान पर हैं। T20I में सर्वाधिक सिक्स-

खिलाड़ीमैचपारीरनछक्के
रोहित शर्मा1481403853182
सूर्यकुमार यादव60572141123
विराट कोहली1151074008117
केएल राहुल7268226599
युवराज सिंह5851117774

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें