Search
Close this search box.

IND vs SA 3rd T20: 8 छक्के जड़ सूर्यकुमार यादव ने मचाया गदर, ठोका आतिशी शतक, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
IND vs SA 3rd T20: 8 छक्के जड़ सूर्यकुमार यादव ने मचाया गदर, ठोका आतिशी शतक, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
IND vs SA 3rd T20: 8 छक्के जड़ सूर्यकुमार यादव ने मचाया गदर, ठोका आतिशी शतक, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Suryakumar Yadav T20I Century: भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA 3rd T20) के बीच जोहनसबर्ग (Johannesburg) में तीसरे टी20 में सूर्यकुमार यादव ने शतक जड़ दिया। कप्तान सूर्या ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंदों में 100 रन बनाए। उन्होंने 178.57 की स्ट्राइक रेट से शतक जड़ा। इस पारी में स्काई ने 8 छक्के और 7 चौके लगाए। टी20 अंतर्राष्ट्रीय में सूर्यकुमार यादव का ये चौथा शतक है।

सूर्यकुमार यादव ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

100 रनों की पारी शतकीय पारी खेलते ही सूर्यकुमार यादव ने टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शतकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अब सूर्या टी20I में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की फेहरिस्त में संयुक्त रूप से नंबर वन बन गए हैं।

इस लिस्ट में भारत के रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल पहले से शुमार हैं। रोहित के नाम 148 टी20 अंतर्राष्ट्रीय में 4 शतक दर्ज हैं। जबकि मैक्सवेल ने 100 टी20I में 4 शतक लगाए थे। 4 शतकों तक पहुंचने के लिए सूर्या को महज 60 मैच खेलने पड़े।

60 टी20आई मैचों में सूर्यकुमार ने 45.55 की औसत से 2141 रन बना लिए हैं। उनके शतकों की संख्या 4 और अर्धशतकों की संख्या 17 हो गई है। इसके पहले सूर्या सबसे अधिक टी20 इंटरनेशनल शतक लगाने के मामले में बाबर आजम और कॉलिन मुनरो के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर थे। इन खिलाड़ियों ने 3-3 सैकड़े जमाए थे।

सबसे ज्यादा टी20 अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाने वाले खिलाड़ी

सूर्यकुमार यादव- 4

रोहित शर्मा- 4

ग्लेन मैक्सवेल- 4

बाबर आजम- 3

कॉलिन मुनरो- 3

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें