Search
Close this search box.

IND vs SA 2nd T20: सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, बना दिया महारिकॉर्ड, कोहली की बराबरी की

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
IND vs SA 2nd T20: सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, बना दिया महारिकॉर्ड, कोहली की बराबरी की
सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली (Photo: Twitter)

Suryakumar Yadav fastest 2000 T20I runs: भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच खेले जा रहे दूसरे टी20 में सूर्यकुमार यादव ने इतिहास रच दिया है। सूर्या टी20 इंटरनेशनल में विराट कोहली के साथ सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 56 पारियों में 2000 रन पूरा कर हुए इस उपलब्धि को हासिल किया।

अब तक इस रिकॉर्ड पर विराट कोहली (Virat kohli) का कब्जा था। कोहली को 2 हजार रन तक पहुंचने के लिए 56 पारी लगी थी। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2018 में इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया था।

बता दें कि सूर्या ने 55 पारियों में 3 शतक और 16 अर्धशतक की मदद से टी20आई जीवन में 1985 रन बना लिए थे। उनको 2000 रन पूरे करने के लिए 15 रन की दरकार थी। सेंट जॉर्ज पार्क में 15वां रन भागते ही सूर्यकुमार सबसे कम पारियों में दो हजार रन बनाने वाले भारतीय बन गए।

वर्ल्ड रिकॉर्ड बाबर-रिजवान के नाम

भले ही सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली टी20 में सबसे तेज 2000 रन पूरे करने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। लेकिन सबसे तेज 2000 रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड अभी अभी पाकिस्तान के बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के नाम पर है। दोनों धुरंधरों ने 52 पारियों में इस काम को अंजाम दिया था।

इसके बाद सूर्यकुमार यादव (56 पारी), विराट कोहली (56) और फिर केएल राहुल (58) का नाम आता है।

सूर्यकुमार यादव: भारत के लिए सबसे तेज 2000 टी20I रन

खिलाड़ीविरोधीकबकहांपारी
बाबर आजमजिम्बॉब्वे2021हरारे52
मोहम्मद रिजवानइंग्लैंड2022कराची52
सूर्यकुमार यादवसाउथ अफ्रीका2023सेंट जॉर्ज पार्क56
विराट कोहलीइंग्लैंड2018मेनचेस्टर56
केएल राहुलऑस्ट्रेलिया2022मोहाली58
एरॉन फिंचइंग्लैंड2020साउथेम्पटन62
विरनदीप सिंहओमान2023कीर्तिपुर64
ब्रेंडन मैकुलमनीदरलैंड2014चटगांव66
मार्टिन गप्टिलपाकिस्तान2018माउंट मौन्गानुई68
मोहम्मद शहजादनामीबिया2021अबु धाबी68
टी20 में सबसे तेज 2000 रन की लिस्ट

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें