श्रीलंका और पाकिस्तान (SL vs PAK) एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022 Final) का फाइनल खेलने को तैयार हैं। ग्रुप स्टेज के पहले ही मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ 8 विकेट की हार झेलने के बाद श्रीलंका ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। सुपर-4 के दौरान श्रीलंकाई टीम अजेय रही। उन्होंने पाकिस्तान समेत भारत और अफगानिस्तान पर शानदार जीत दर्ज की। अब उनके सामने के बार फिर पाकिस्तान की टीम है। एशिया कप के इतिहास में ये चौथा मौका है, जब दोनों टीमों खिताबी जंग में एक दूसरे से आमने-सामने हैं।
एशिया कप में श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच चौथी खिताबी भिड़ंत
एशिया कप 2022 के फाइनल में आज श्रीलंका का मुकाबला पाकिस्तान के साथ है। दोनों टीमें एशिया कप का चौथा फाइनल खेलने जा रही हैं। इसके पहले दोनों टीम 3 बार फाइनल खेल चुकी हैं। जिसमें से 2 बार श्रीलंका ने और एक बार पाकिस्तान ने बाजी मारी।
1986 के फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर एशिया कप का अपना टाइटल जीता था। इसके बाद 2000 में दोनों टीमें एक दूसरे के सामने हुई। तब पाकिस्तान ने 39 रनों से फाइनल जीतकर अपना पहला एशिया कप जीता। इसके पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर श्रीलंका ने 2014 का फाइनल अपने नाम किया था।
श्रीलंका की नजरें छठे और पाकिस्तान की नजरें तीसरे खिताब पर
आज दासुन शनाका की कप्तानी में मेजबान श्रीलंका की नजरें एशिया कप का छठा खिताब जीतने पर होगी। वहीं बाबर आजम पाकिस्तान को तीसरा टाइटल जीताने उतरेंगे। श्रीलंका 1986, 1997, 2004, 2008 और 2014 में एशिया कप की ट्रॉफी जीत चुकी है। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान ने 2000 और 2012 का एशिया कप जीता था।
टॉस
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लेते हुए श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी की चुनौती दी है।
श्रीलंका और पाकिस्तान की प्लेइंग XI
श्रीलंका- पाथुम निशांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), दानुष्का गुनातिलिका, धनंजय डिसिल्वा, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वानिन्दु हसारंगा, चमीका करुणारत्ने, प्रमोद मधुशन, महीश तीक्ष्णा, दिलशान मधुशंका
पाकिस्तान- बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, खुशदिल शाह, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, हैरिस रौफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह