Search
Close this search box.

IPL 2024 का हाई स्कोर शुभमन गिल के नाम, तोड़ा सुनील नारायण का रिकॉर्ड, टॉप-10 लिस्ट

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter

शुभमन गिल (Shubman Gill) ने आईपीएल 2024 का हाई स्कोर (IPL 2024 High Score) अपने नाम कर लिया है। पंजाब किंग्स के खिलाफ अहमदाबाद में उन्होंने इस कमाल को किया। शुभमन गिल ने 48 गेंदों में 89 रनों की नाबाद पारी खेलकर इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। इस पारी में उनके बल्ले से 6 चौकों के अलावा 4 छक्के भी निकले।

शुभमन गिल ने बनाया IPL 2024 का हाई स्कोर

गुजरात बनाम पंजाब मैच के पहले आईपीएल 2024 का हाई स्कोर कोलकाता नाइट राइडर्स के सुनील नारायण के खाते में था। नारायण ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 16वें मैच में 39 बॉल में 85 रन कूटे थे। उन्होंने 7 चौके और 7 सिक्स गिराए थे। 89 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले शुभमन गिल अब आईपीएल के 17वें संस्करण में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं।

आईपीएल 2024 की तीसरी सबसे बड़ी पारी राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग के नाम दर्ज हैं। रियान ने दिल्ली के खिलाफ 84 नाबाद रन जड़े थे। आरसीबी के विराट कोहली 83 रनों के साथ चौथे और राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन 82 रनों के साथ इस लिस्ट में नंबर 5 पर रहे।

IPL 2024 में सबसे बड़ी खेलने वाले टॉप-10 खिलाड़ी

खिलाड़ीस्कोरगेंदविरोधी
शुभमन गिल89*48पंजाब
सुमिल नारायण8539दिल्ली
रियान पराग84*45दिल्ली
विराट कोहली83*59कोलकाता
संजू सैमसन82*52लखनऊ
क्विंटन डिकॉक8156बेंगलुरु
हेनरिक क्लासेन80*34मुंबई
विराट कोहली7749पंजाब
शिखर धवन7050लखनऊ
आंद्रे रसल64*25हैदराबाद
आईपीएल 2024 का है स्कोर बनाने वाले टॉप-10 खिलाड़ी

शुभमन गिल की 89 रनों की पारी की मदद से गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 199 रनों का स्कोर खड़ा किया। पंजाब की तरफ से कगिसो रबाडा ने 2 विकेट चटकाए।

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें