Search
Close this search box.

IND vs NZ: रोहित हिटमैन ने लगाई छक्कों की झड़ी, तोड़ा जयसूर्या का महारिकॉर्ड, टॉप-3 में मारी एंट्री

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
IND vs NZ: रोहित हिटमैन ने लगाई छक्कों की झड़ी, तोड़ा जयसूर्या का महारिकॉर्ड, टॉप-3 में मारी एंट्री
IND vs NZ: रोहित हिटमैन ने लगाई छक्कों की झड़ी, तोड़ा जयसूर्या का महारिकॉर्ड, टॉप-3 में मारी एंट्री

Rohit Sharma Record: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ 3rd ODI) के बीच तीसरा वनडे इंदौर के होल्कर स्टेडियम (Holkar Stadium) में जारी है। न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम (Tom Latham) ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग के लिए बुलाया। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और शुभमन गिल (Shubman Gill) ने लैथम के इस फैसले को गलत साबित करते हुए शतकीय साझेदारी की।

रोहित ने तूफ़ानी बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए 49वां अर्धशतक जड़ दिया। 57 रनों की नाबाद पारी के दौरान उनके बल्ले से 5 शक्तिशाली छक्के निकले। अपनी इस पारी का चौथा छक्के जड़ते ही रोहित शर्मा ने छक्कों का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

रोहित शर्मा ने जयसूर्या को पछाड़ा

वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित ने श्रीलंका के सनथ जयसूर्या को पीछे छोड़ दिया है। जयसूर्या ने 445 वनडे मैचों में 13430 रनों के दौरान 270 छक्के लगाए थे। जबकि रोहित के नाम 241 वनडे मैचों में 272 छक्के हो गए हैं।

वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में टॉप-3 में पहुंचे रोहित शर्मा

वनडे में सबसे ज्यादा छक्के (Most Sixes in ODI) लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी 351 छक्कों के साथ पहले नंबर पर हैं। दूसरे नंबर पर क्रिस गेल हैं, जिनके नाम 331 छक्के हैं। वनडे में सबसे ज्यादा छक्के-

शाहिद अफरीदी- 351

क्रिस गेल- 331

रोहित शर्मा- 272

सनथ जयसूर्या- 270

एमएस धोनी- 229

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें