Search
Close this search box.

शुभमन गिल ही नहीं रोहित हिटमैन ने भी बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, एमएस धोनी को पछाड़ बने नंबर-1

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
शुभमन गिल ही नहीं रोहित हिटमैन ने भी बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, एमएस धोनी को पछाड़ बने नंबर-1
शुभमन गिल ही नहीं रोहित हिटमैन ने भी बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, एमएस धोनी को पछाड़ बने नंबर-1

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैदराबाद में खेले गए पहले वनडे में कुल मिलाकर 686 रन बने। दोनों ही टीमों ने 300 रनों का आंकड़ा पार किया। अंत में जीत टीम इंडिया की हुई जिन्होंने 349 रन बनाने के बाद मेहमानों को 337 पर समेट दिया।

शुभमन गिल ने 208 और माइकल ब्रेसवेल ने 140 रन बनाकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। गिल के बाद भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन रोहित शर्मा ने बनाए। उन्होंने 34 रन की पारी खेली। इस छोटी पारी के दम पर रोहित ने भी बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

धोनी को पीछे छोड़ नंबर 1 बने रोहित

रोहित हिटमैन ने 34 रनों की पारी में 2 छक्के लगाए। दूसरा छक्का जड़ते ही वे भारत में वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने नंबर 1 बन खिलाड़ी बन गए हैं। इसके पहले इस रिकॉर्ड पर एमएस धोनी का कब्जा था, जिन्होंने भारत में 130 वनडे में 123 छक्के मारे थे।

अब ये रिकॉर्ड रोहित का हो गया है। रोहित ने भारतीय सरजमीं पर 75 मैचों में 125 सिक्स लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 58.66 की औसत से 3872 रन बना लिए हैं।

भारत में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 खिलाड़ी

रोहित शर्मा- 125

एमएस धोनी- 123

सचि तेंदुलकर- 71

विराट कोहली- 66

युवराज सिंह- 65

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें