Search
Close this search box.

टी20I के नए सिक्सर किंग बने रोहित हिटमैन, मार्टिन गप्टिल को पछाड़ बनाया विश्व रिकॉर्ड, देखें रिकॉर्ड लिस्ट

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
टी20I के नए सिक्सर किंग बने रोहित हिटमैन, मार्टिन गप्टिल को पछाड़ बनाया विश्व रिकॉर्ड, देखें रिकॉर्ड लिस्ट
टी20I के नए सिक्सर किंग बने रोहित हिटमैन, मार्टिन गप्टिल को पछाड़ बनाया विश्व रिकॉर्ड, देखें रिकॉर्ड लिस्ट

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के (Most sixes in T20I) लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपूर में दूसरे टी20 में 91 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित ने अपनी पारी का पहला छक्का जड़ते ही इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया।

रोहित शर्मा बने टी20I में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड अब रोहित शर्मा के नाम हो गया। रोहित ने जोश हेजलवुड की गेंद पर मिड-विकेट के ऊपर से छक्का लगाकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। अब हिटमैन के नाम 138 मैचों की 130 पारियों में 173 छक्के हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने 3637 रनों के अलावा 4 शतक और 28 अर्धशतक भी लगाए।

रोहित शर्मा के नंबर 1 बनने के बाद न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल दूसरे पायदान पर फिसल गए हैं। गप्टिल के टी20आई खाते में 121 मैचों में 3497 रनों के अलावा 172 छक्के दर्ज हैं। टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल तीसरे स्थान पर हैं। गेल ने 79 मैचों में 124 छक्के लगाए हैं।

टी20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

रोहित शर्मा (भारत)- 173 छक्के

मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड)- 172 छक्के

क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)- 124 छक्के

इयोन मॉर्गन (इंग्लैंड)- 120 छक्के

एरन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)- 119 छक्के

पहले टी20 में की थी गप्टिल के रिकॉर्ड की बराबरी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में खेले गए पहले टी20 में रोहित शर्मा ने 11 रनों की पारी खेली थी। उस पारी में उन्होंने एक छक्का लगाकर टी20 अंतरराष्ट्रीय में मार्टिन गप्टिल के सबसे अधिक छक्कों की रिकॉर्ड की बराबरी की थी। जिसके बाद रोहित और गप्टिल 172 छक्कों के साथ टी20I में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले पायदान आ गए थे।

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें