रोहित ने तोड़ा धोनी का 6 साल पुराना रिकॉर्ड, एक साल में सबसे ज्यादा टी20 जीतने वाले भारतीय कप्तान बने

रोहित ने तोड़ा धोनी का 6 साल पुराना रिकॉर्ड, एक साल में सबसे ज्यादा टी20 जीतने वाले भारतीय कप्तान बने
रोहित ने तोड़ा धोनी का 6 साल पुराना रिकॉर्ड, एक साल में सबसे ज्यादा टी20 जीतने वाले भारतीय कप्तान बने

बुधवार को तिरुवनंतपुरम में साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ खेले गए पहले टी20 में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया (Team India) ने 8 विकेट से आसान जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही मेजबान भारत सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है। यही नहीं इस जीत की बदौलत रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने पूर्वकप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के एक साल में सबसे ज्यादा टी20I जीतने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

बता दें कि एमएस धोनी ने 6 साल पहले साल यानि 2016 में भारत के लिए 21 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी की थी। जिसमें से 15 मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली थी। जबकि 5 मैचों में हार का सामना किया था। लेकिन इस साल रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान 16 मैच जीतकर धोनी के एक साल में सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम लिख दिया है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला टी20 रोहित का बतौर कप्तान इस साल 21वां मैच था। 21 में से उन्होंने भारत को 16 मैचों में विजयी बनाया। बाकी के 5 मैचों में हार का स्वाद चखना पड़ा। हालांकि एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा टी20 जीतने वाले भारतीय कप्तानों में धोनी और रोहित संयुक्त से रूप से तीसरे नंबर पर भी शामिल हैं। 2012 में धोनी और 2018 में रोहित ने 8-8 मैच जीते थे।

एक साल में सबसे ज्यादा टी20I जीतने वाले भारतीय कप्तान

रोहित शर्मा- 16 (T20I), 2022

एमएस धोनी- 15, 2016

एमएस धोनी- 8, 2012

रोहित शर्मा- 8, 2018

विराट कोहली-6, 2017

Photo of author

Manoj kumar

मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।

Leave a Comment