Search
Close this search box.

IND vs WI 3RD T20: शाहिद अफरीदी का महारिकॉर्ड ध्वस्त करने के करीब रोहित शर्मा, 4 छक्के जड़ते ही रच देंगे इतिहास

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
IND vs WI 3RD T20: शाहिद अफरीदी का महारिकॉर्ड ध्वस्त करने के करीब रोहित शर्मा, 4 छक्के जड़ते ही रच देंगे इतिहास
IND vs WI 3RD T20: शाहिद अफरीदी का महारिकॉर्ड ध्वस्त करने के करीब रोहित शर्मा, 4 छक्के जड़ते ही रच देंगे इतिहास

वेस्टइंडीज (West Indies) ने भारत (Team India) को दूसरे टी20 में 5 विकेट से हरा दिया है। दो मैचों की समाप्ति के बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ पहुंची है। अब तीसरा मैच 2 अगस्त को रात 9:30 बजे से सेंट किट्स में खेला जाएगा। इस मैच को जीतने वाली टीम सीरीज में बढ़त भी बना लेगी। पिछले मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। ऐसे में तीसरे मुकाबले में रोहित वापसी करते हुए पाकिस्तान के तूफ़ानी बल्लेबाज शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) का छक्कों का रिकॉर्ड भी चकनाचूर करना चाहेंगे।

4 छक्के जड़ते ही इतिहास रचेंगे रोहित शर्मा

टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 408 मैचों की 425 पारियों में 15956 रन बना लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 473 छक्के लगाए हैं। उनसे आगे पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी मौजूद हैं, जिन्होंने तीनों प्रारूप को मिलाकर 476 छक्के लगाए हैं। ऐसे में अगर रोहित वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 में 4 छक्के जड़ देते हैं तो वे अफरीदी को पीछे छोड़ते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।

क्रिस गेल के नाम है सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (Chris Gayle) के नाम पर हैं। गेल ने 483 मैचों में 19539 रन बनाते हुए 553 छक्के लगाए हैं। उनके इस रिकॉर्ड के आसपास तो छोड़ो दूर-दूर तक कोई भी खिलाड़ी नहीं हैं। गेल के बाद 476 छक्कों के साथ शाहिद अफरीदी दूसरे और 473 छक्कों के साथ रोहित शर्मा तीसरे पायदान पर हैं। जबकि न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम (398) और मार्टिन गप्टिल (378) क्रमशः चौथे और पांचवें पायदान पर हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के

क्रिस गेल- 553

शाहिद अफरीदी- 476

रोहित शर्मा- 473

ब्रेंडन मैकुलम- 398

मार्टिन गप्टिल- 378

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें