Search
Close this search box.

IND vs AFG: गप्टिल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के करीब रोहित हिटमैन, 2 छक्के जड़ते ही बनेंगे सिक्सर किंग

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
IND vs AFG: गप्टिल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के करीब रोहित हिटमैन, 2 छक्के जड़ते ही बनेंगे सिक्सर किंग
IND vs AFG: गप्टिल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के करीब रोहित हिटमैन, 2 छक्के जड़ते ही बनेंगे सिक्सर किंग

टीम इंडिया अफगानिस्तान (IND vs AFG) के खिलाफ एशिया कप (Asia Cup) 2022 का अपना आखिरी मैच 8 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली भारतीय टीम अब फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई है। हालांकि वे इस मैच को जीतकर सुपर-4 में पहली जीत दर्ज करना चाहेंगे। साथ ही ये मुकाबला खिलाड़ियों के लिए फॉर्म में वापसी का बेहतरीन मौका हो सकता है।

इसके अलावा रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पास अफगानिस्तान के विरुद्ध इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल (Martin Guptill) के छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का मौका भी होगा। इस कीर्तिमान को हासिल करने के लिए हिटमैन को 2 छक्के लगाने होंगे।

सिक्सर किंग बनने के करीब रोहित हिटमैन

टी20 में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड फिलहाल न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गप्टिल के नाम पर है। गप्टिल ने 121 मैचों की 117 पारियों में 3497 रन बनाने के दौरान 172 छक्के लगाए हैं। अब रोहित शर्मा उनसे महज 2 छक्के की दूरी पर हैं। एक सिक्स लगाने पर रोहित टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में गप्टिल की बराबरी कर लेंगे।

वहीं 2 छक्के लगाने पर रोहित हिटमैन कीवी टीम के दिग्गज मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़ते हुए टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले विश्व के नंबर 1 बल्लेबाज बन जाएंगे। रोहित ने श्रीलंका के विरुद्ध सुपर-4 के तीसरे मैच में 72 रनों की पारी के दौरान 4 छक्के लगाए थे। अब 136 मैचों की 128 पारियों में उनके नाम 171 छक्के हो गए हैं।

टी20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड)- 172 छक्के, 117 पारी

रोहित शर्मा (भारत)- 171 छक्के, 128 पारी

क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)- 124 छक्के, 75 पारी

इयोन मॉर्गन (इंग्लैंड)- 120 छक्के, 107 पारी

एरॉन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)- 117 छक्के, 92 पारी

होम

IPL 2024

फॉलो करें

फॉलो करें