Search
Close this search box.

एशिया कप 2022 में रोहित शर्मा वापस हासिल करेंगे बादशाहत, 11 रन बनाते ही बनेंगे टी20 के नंबर 1 बल्लेबाज

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
एशिया कप 2022 में रोहित शर्मा वापस हासिल करेंगे बादशाहत, 11 रन बनाते ही बनेंगे टी20 के नंबर 1 बल्लेबाज
एशिया कप 2022 में रोहित शर्मा वापस हासिल करेंगे बादशाहत, 11 रन बनाते ही बनेंगे टी20 के नंबर 1 बल्लेबाज

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और मार्टिन गप्टिल (Martin Guptill) के बीच तगड़ी रेस चल रही है। ये रेस है टी20 में सर्वाधिक रन बनाने को लेकर। इस रोमांचक दौड़ में कभी भारतीय टीम के कप्तान रोहित हिटमैन तो कभी न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल बाजी मार ले जाते हैं। रनों की इस जंग में फिलहाल गप्टिल नंबर वन पर चल रहे हैं। हालांकि ये रिकॉर्ड ज्यादा दिनों के लिए उनके नाम पर नहीं रहने वाला है।

6 रन बनाकर मार्टिन गप्टिल ने तोड़ा था रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के खिलाफ सोमवार को समाप्त हुई टी20 सीरीज के तीसरे मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को पछाड़कर मार्टिन गप्टिल (Martin Guptill) टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। इसके लिए उनको केवल 6 रनों की जरूरत थी। 15 रनों की पारी के दौरान छठवां रन दौड़ते ही गप्टिल ने रोहित को इस रेस में पीछे छोड़ दिया। अब गप्टिल 3497 रनों के साथ सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं 3487 रनों के साथ हिटमैन दूसरे नंबर पर फिसल गए।

एशिया कप में रोहित शर्मा फिर बनेंगे नंबर 1

गौरतलब हो कि एशिया कप 2022 टी20 प्रारूप में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में मार्टिन गप्टिल से आगे निकलते हुए रोहित फिर से नंबर 1 बनने को बेताब होंगे। अब टी20 में सबसे ज्यादा रनों का तमगा दोबारा हासिल करने के लिए रोहित को महज 11 रनों की जरूरत है। निश्चित तौर पर उनके लिए ये कोई बड़ा काम नहीं होने वाला है। बता दें कि एशिया कप खत्म होने तक न्यूजीलैंड को कोई भी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेलना है।

आंकड़ों पर नजर डाले तो गप्टिल 121 टी20 मैचों में 2 शतक और 20 अर्धशतक जड़ते हुए 3497 रन बना चुके हैं। वहीं रोहित शर्मा के टी20 खाते में 132 मैचों में 3487 रन हैं। उन्होंने 4 शतक और 27 अर्धशतक लगाए हैं।

विराट कोहली भी जुड़ेंगे रेस में

बता दें कि एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम में विराट कोहली (Virat Kohli) की भी वापसी हुई है। टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की दौड़ में गप्टिल और रोहित के साथ कोहली भी जुड़ जाएंगे। अभी लिस्ट में वे 3308 रनों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। फिलहाल विराट हमवतन रोहित से 179 और गप्टिल से 189 रनों से पीछे हैं। अगर रनमशीन को इन दोनों दिग्गजों को पछाड़ते हुए नंबर 1 बनना है, तो उनको पूरे टूर्नामेंट में दमदार खेल दिखाना होगा।

होम

IPL 2024

फॉलो करें

फॉलो करें