Search
Close this search box.

IND vs AUS World Cup 2023 Final: फाइनल में इतिहास रचने की दहलीज पर रोहित शर्मा, पहले भारतीय बनने का मौका

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
IND vs AUS World Cup 2023 Final: फाइनल में इतिहास रचने की दहलीज पर रोहित शर्मा, पहले भारतीय बनने का मौका
IND vs AUS World Cup 2023 Final: फाइनल में इतिहास रचने की दहलीज पर रोहित शर्मा, पहले भारतीय बनने का मौका

IND vs AUS World Cup 2023 Final: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मैच दर मैच नए-नए कीर्तिमान रचते जा रहे है। उनका बल्ला केवल चौकों-छक्कों से बात कर रहा है। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले सेमीफाइनल में हिटमैन ताबड़तोड़ पारी के दम पर वर्ल्ड कप में 50 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे।

उसके पहले नीदरलैंड के विरुद्ध आखिरी लीग मैच में रोहित ने एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल को पछाड़ एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

अब 19 नवंबर को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल (India vs Australia Final) में रोहित की निगाहें छक्कों के एक और बड़े रिकॉर्ड पर होगी। आइए जानते हैं रोहित खिताबी जंग में कौनसा कीर्तिमान बना सकते हैं।

IND vs AUS World Cup 2023: फाइनल में रोहित शर्मा की नजर छक्कों के रिकॉर्ड पर

रोहित शर्मा बतौर ओपनर वनडे क्रिकेट में 292 छक्के लगा चुके हैं। ओपनर के तौर पर उन्होंने 174 वनडे की 172 पारियों में 8632 रन बना लिए हैं। उनके बल्ले से 29 शतक और 42 अर्धशतक आए। अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में अगर रोहित 8 छक्के लगा देते हैं, तो वे 300 छक्के लगाने वाले भारत के पहले और दुनिया के दूसरे ओपनर बन जाएंगे।

भारत के लिए सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दूसरे ओपनर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 340 वनडे पारियों में 167 सिक्स लगाए। जबकि वनडे इतिहास में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम पर है। गेल के खाते में 328 छक्के दर्ज हैं।

वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले ओपनर

खिलाड़ीमैचपारीरनछक्के
क्रिस गेल28027410179328
रोहित शर्मा1741728632292
सनथ जयसूर्या38838312740263
मार्टिन गप्टिल1761746721174
सचिन तेंदुलकर34434015310167
एडम गिलक्रिस्ट2602599200144
सौरव गांगुली2422369146139
शाहिद अफरीदी1451453543134
पॉल स्टरलिंग1451405407133
डेविड वॉर्नर1581566881128
बतौर ओपनर वनडे में सबसे ज्यादा छक्के

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें