Search
Close this search box.

IND vs WI 4th T20: रोहित के निशाने पर 3 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 46 रन बनाते ही बनेंगे दुनिया के ऐसे पहले बल्लेबाज

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
IND vs WI 4th T20: रोहित के निशाने पर 3 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 46 रन बनाते ही बनेंगे दुनिया के ऐसे पहले बल्लेबाज
IND vs WI 4th T20: रोहित के निशाने पर 3 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 46 रन बनाते ही बनेंगे दुनिया के ऐसे पहले बल्लेबाज

सेंट किट्स में तीसरे मैच के दौरान पीठ में ऐंठन (Back Spasms) की वजह से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को मैदान छोड़ना पड़ा था। अब रोहित फिट हो गए हैं। वे वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ 6 अगस्त को फ्लोरिडा में होने वाले चौथे टी20 मैच में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इतना ही नहीं उस मैच में हिटमैन के पास तीन बड़े रिकॉर्ड बनाने का बेहतरीन मौका भी होगा।

चौथे टी20 में रोहित शर्मा के पास तीन महारिकॉर्ड बनाने का मौका

रोहित शर्मा जब फ्लोरिडा के मैदान पर उतरेंगे तब उनकी नजरें तीन बड़े कीर्तिमान बनाने पर होगी। वे 16 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने से 33 रन दूर हैं। उन्होंने तीनों प्रारूपों को मिलाकर 409 मैचों में 15967 रन बना लिए हैं। ऐसे में चौथे मैच में 33वां रन बनाते ही रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट में 16000 रन पूरे कर लेंगे। इस कमाल को करने वाले भारतीयों की लिस्ट में वे सातवें खिलाड़ी बन जाएंगे। सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले खिलाड़ियों में सचिन तेंदुलकर 34357 रनों के साथ शीर्ष पर हैं।

गौरतलब हो कि रोहित ने 15967 रनों के दौरान 474 छक्के लगाए हैं। वे सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय छक्के लगाने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी हैं। उनसे आगे पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी हैं, जिन्होंने 524 मैचों में 476 छक्के लगाए हैं। वहीं 483 मैचों में 553 छक्कों के साथ पहले नंबर पर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल हैं। अब यदि रोहित चौथे टी20 में 3 छक्के लगा देते हैं, तो वे अफरीदी को पीछे छोड़कर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के (477) लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड रोहित के नाम पर है। उन्होंने 131 मैचों में 3454 रन बना लिए हैं। हालांकि दो दिनों के लिए ये लिए रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल ने अपने नाम जरूर किया था, पर हिटमैन ने इसे दोबारा अपने नाम कर लिया। अब रोहित को 3500 टी20I रन पूरे करने के लिए 46 रनों की दरकार है। इस स्थिति में वेस्टइंडीज के साथ होने वाले चौथे मुकाबले में 46 रन बनाते ही रोहित टी20 अंतरराष्ट्रीय में 3500 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें