Search
Close this search box.

IND vs SL: रोहित शर्मा ने तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड, रच दिया इतिहास, बने एशिया कप में नंबर 1 भारतीय

IND vs SL: रोहित शर्मा ने तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड, रच दिया इतिहास, बने एशिया कप में नंबर 1 भारतीय
IND vs SL: रोहित शर्मा ने तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड, रच दिया इतिहास, बने एशिया कप में नंबर 1 भारतीय

श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ एशिया कप 2022 (Asia Cup) के तीसरे सुपर-4 मुकाबले में भारतीय टीम (Team India) पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी। ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) एक बार फिर नाकाम रहे और 6 रन बनाकर महीश तीक्ष्णा का शिकार हुए। वहीं विराट कोहली अपना खाता भी नहीं खोल पाए। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एक छोर पर बने रहे और एशिया कप का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

रोहित शर्मा बने एशिया कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय

श्रीलंका के खिलाफ अपनी पारी का 28वां रन बनाते ही रोहित शर्मा एशिया कप में सबसे ज्यादा रन (Most runs in Asia Cup) बनाने वाले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए भारत की तरफ से नंबर 1 की कुर्सी अपने नाम की। सचिन ने 23 मैचों की 21 पारियों में 971 रन बनाकर इस रिकॉर्ड को अपने पास सुरक्षित रखा था। इस दौरान सचिन ने 2 शतक और 7 अर्धशतक जड़े थे।

अब सचिन एशिया कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय की सूची में दूसरे पायदान पर फिसल गए हैं। वहीं रोहित शर्मा 31 टी20 मैचों की 30 इनिंग्स में 973 रनों के साथ पहले स्थान पर विराजमान हो गए हैं। इन 30 पारियों में रोहित के बल्ले से 1 शतक और 7 अर्धशतक निकले हैं।

एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने टॉप-5 भारतीयों की लिस्ट

एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित शर्मा (पहले) और सचिन तेंदुलकर (दूसरे) के बाद 20 मैचों में 920 रन बनाने वाले विराट कोहली तीसरे नंबर पर हैं। इसके बाद 690 रनों के साथ एमएस धोनी चौथे और 613 रनों के साथ शिखर धवन नंबर 5 पर हैं।

रोहित शर्मा- 973

सचिन तेंदुलकर- 971 रन

विराट कोहली- 920 रन

एमएस धोनी- 690 रन

शिखर धवन- 613 रन

ताजा कहानियां

होम

IPL 2024

फॉलो

फॉलो