Search
Close this search box.

IND vs AUS: रोहित शर्मा ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिस गेल को पछाड़ा, बने नंबर 1

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
IND vs AUS: रोहित शर्मा ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिस गेल को पछाड़ा, बने नंबर 1
IND vs AUS: रोहित शर्मा ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिस गेल को पछाड़ा, बने नंबर 1

Rohit Sharma most sixes: अफगानिस्तान के खिलाफ जारी वर्ल्ड कप 2023 के नौवें मैच में रोहित शर्मा ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 272 रनों के जवाब में रोहित ने आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान जैसे ही रोहित ने तीसरा छक्का जड़ा उन्होंने क्रिस गेल का छक्कों का विश्व कीर्तिमान भी तोड़ दिया।

रोहित शर्मा ने तोड़ा क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड

इस मैच के पहले तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित शर्मा ने 452 मैचों में 551 छक्के लगाए थे। अपनी पारी का तीसरा छक्का जड़ते ही रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। अब रोहित के नाम 453 मैचों में 554 छक्के हो गए हैं।

अब तक इस रिकॉर्ड पर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का कब्जा था। गेल ने 483 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में 19593 रन बनाते हुए 553 छक्के उड़ाए थे।

रोहित शर्मा का अंतर्राष्ट्रीय करियर

रोहित शर्मा के अंतर्राष्ट्रीय करियर पर नजर डाले तो उन्होंने 453 मैचों की 473 पारियों में 43.17 की औसत से 17702 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 44 शतक और 98 अर्धशतक निकले। अब रोहित के छक्कों की संख्या 554 हो गई है। 264 हिटमैन का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है, जो उन्होंने वनडे में श्रीलंका के खिलाफ 2014 में बनाए थे।

52 टेस्ट की 88 पारियों में हिटमैन 77 सिक्स मार चुके हैं। 148 टी20आई में उन्होंने 182 छक्के अपने नाम किए। यहां भी वे नंबर हैं। जबकि 253 वनडे में रोहित के 295 छक्के हो गए हैं।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के

IND vs AUS: रोहित शर्मा ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिस गेल को पछाड़ा, बने नंबर 1
IND vs AUS: रोहित शर्मा ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिस गेल को पछाड़ा, बने नंबर 1

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें