Search
Close this search box.

पहले टी20 में वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने उतरेंगे रोहित शर्मा, ऐसा करते ही रच देंगे इतिहास, बन जाएंगे दुनिया में नंबर 1

पहले टी20 में वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने उतरेंगे रोहित शर्मा, ऐसा करते ही रच देंगे इतिहास, बन जाएंगे दुनिया में नंबर 1
पहले टी20 में वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने उतरेंगे रोहित शर्मा, ऐसा करते ही रच देंगे इतिहास, बन जाएंगे दुनिया में नंबर 1

टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। पहला मुकाबला मोहाली में 20 सितंबर को खेला जाएगा। इस सीरीज को टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) के लिहाज से खास माना जा रहा है। साथ ही ये श्रृंखला भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के लिए भी खास होने वाली है। रोहित पहले ही मुकाबले में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बेहद नजदीक हैं।

वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के करीब रोहित शर्मा

टीम इंडिया के धाकड़ ओपनर रोहित शर्मा मंगलवार को मोहाली के मैदान पर इतिहास रचते हुए दिख सकते हैं। दरअसल रोहित ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 171 छक्के जड़ दिए हैं। वे टी20I में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ने से केवल 2 छक्के दूर हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में 2 छक्के जड़ते ही रोहित टी20आई में सर्वाधिक छक्के (Most sixes in T20I) मारने वाले दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी बन जाएंगे।

वर्तमान में इस विश्व कीर्तिमान पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल (Martin Guptill) का कब्जा है। गप्टिल ने 121 मैचों की 117 पारियों में 3497 रन बनाने के दौरान 172 छक्के लगाए हैं। जबकि रोहित 136 टी20 मुकाबलों की 128 पारियों में 171 छक्के लगा चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 171 छक्के देखने को मिले।

भारत की तरफ से सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) हैं। हाल ही में समाप्त हुए एशिया कप में उन्होंने छक्कों का सैकड़ा पूरा किया था। अब विराट के खाते में 104 मैचों में 3584 रनों के अलावा 104 छक्के हो गए हैं।