Search
Close this search box.

IND vs ENG: इतिहास रचने से 1 सिक्स दूर रोहित शर्मा, कोई भारतीय नहीं कर सका ऐसा

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter

Rohit Sharma record: टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ पांचवां टेस्ट धर्मशाला में 7 मार्च से खेलना है। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर खड़े हैं। इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए हिटमैन को केवल एक छक्के की जरुरत है। दरअसल रोहित शर्मा ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में 49 छक्के जड़ दिए हैं। उनको 50 छक्कों का रिकॉर्ड छूने के लिए एक सिक्स चाहिए।

रोहित शर्मा बनेंगे पहले भारतीय

धर्मशाला टेस्ट में रोहित के पास 50 छक्के पूरे करने के लिए दो पारियां होंगी। एक छक्का लगाते ही रोहित शर्मा डब्ल्यूटीसी में 50 छक्के जड़ने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। 31 टेस्ट की 53 पारियों में रोहित के नाम 49 छक्के दर्ज हैं। हिटमैन के बाद ऋषभ पंत का नाम आता है।

ये भी पढ़ें | इतिहास रचने से 1 रन दूर यशस्वी जायसवाल, कोहली-सचिन कोई नहीं कर ऐसा

पंत ने 41 इनिंग में 38 छक्के लगाए हैं। 26 छक्के लगाने वाले यशस्वी जायसवाल तीसरे पायदान पर है। इसके बाद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 24 और मयंक अग्रवाल ने 23 छक्के लगाए।

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय

रोहित शर्मा-49

ऋषभ पंत- 38

यशस्वी जायसवाल- 26

रवींद्र जडेजा- 24

मयंक अग्रवाल- 23

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें