Search
Close this search box.

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए पाकिस्तान टीम ऐलान, फखर जमान बाहर, शाहीन अफरीदी की वापसी, देखें 15 सदस्यीय स्क्वाड

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए पाकिस्तान टीम ऐलान, फखर जमान बाहर, शाहीन अफरीदी की वापसी, देखें 15 सदस्यीय स्क्वाड
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए पाकिस्तान टीम ऐलान, फखर जमान बाहर, शाहीन अफरीदी की वापसी, देखें 15 सदस्यीय स्क्वाड

ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में अगले माह खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम (Pakistan 15 Men Squad for T20 World Cup 2022) की घोषणा कर दी गई है। टीम में 22 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) की वापसी हुई है। इसके अलावा बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज शान मसूद (Shan Masood) भी टीम में शामिल किए गए हैं।

शाहीन अफरीदी की वापसी

बता दें कि इसी साल जुलाई के महीने में शाहीन अफरीदी श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में घायल हो गए थे। उनको दाएं घुटने में चोट आई थी। जिसके बाद वे गॉल में दूसरा टेस्ट समेत एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे। अब अफरीदी चोट से रिकवर करने के बाद पाकिस्तान की 15 सदस्यीय विश्व कप टीम में लौट चुके हैं।

अफरीदी के अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम (Mohammad Wasim) ने भी वापसी कर ली है। वसीम साइड स्ट्रैन (Side Strain) के कारण एशिया कप नहीं खेल पाए थे।

फखर जमान को नहीं मिली जगह

एशिया कप 2022 में खराब प्रदर्शन करने वाले मध्यक्रम बल्लेबाज फखर जमान (Fakhar Zaman) आगामी टी20 वर्ल्ड कप में स्थान पक्का नहीं कर पाए हैं। उनको दाएं घुटने में चोट लगी है। वे रिजर्व्ड खिलाड़ी के तौर चुने गए हैं। बता दें कि एशिया कप में उनके बल्ले से 6 मैचों में 96 रन आए थे।

अब फखर जमान की जगह 32 वर्षीय शान मसूद को चुना गया है। बता दें कि 25 टेस्ट और 5 वनडे खेलने वाले मसूद ने अभी तक टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू नहीं किया है। बाहर होने वाले खिलाड़ियों में जमान के अलावा हसन अली और शाहनवाज दहानी भी शामिल हैं। ये दोनों खिलाड़ी एशिया कप के 15वें संस्करण का हिस्सा थे।

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए पाकिस्तान का स्क्वाड

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), आसिफ अली, हैदर अली, हैरिस रौफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, शान मसूद, उस्मान कादिर

रिजर्व्ड प्लेयर्स- फखर जमान, मोहम्मद हैरिस, शाहनवाज दहानी

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें