Search
Close this search box.

WPL 2024: RCB ने अंतिम गेंद में जीता एलिमिनेटर, MI बाहर, रविवार को DC vs RCB फाइनल

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter

MI vs RCB Eliminator: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के विरुद्ध एलिमिनेटर मुकाबला जीतकर फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। ये पहला मौका है जब बेंगलुरु ने विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में जगह बनाई है। पिछली बार वे प्लेऑफ़ में भी जगह नहीं बना पाए थे। RCB की इस जीत के साथ ही मुंबई का सफर यहीं समाप्त हो गया।

5 रन से हारा मुंबई इंडियंस

बेंगलुरु के 136 रनों के टारगेट को हासिल करने उतरी मुंबई की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 130 रन ही बना पाई। हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी इनिंग खेलते हुए 30 गेंदों में 33 रन जड़े। उन्होंने 4 बाउंड्री लगाई। कौर ने एमेलिया केर के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी निभाई। उनको श्रेयंका पाटील ने आउट किया।

एमेलिया केर 27 बनाकर नॉट आउट रहीं। वहीं नेट सिवर-ब्रन्ट ने 23 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा यास्तिका भाटिया ने 19 और हीली मैथ्यूज ने 15 रन बनाए। मुंबई को आखिरी ओवर में 12 रन चाहिए थे। लेकिन लेग स्पिनर आशा सोभना ने उस ओवर में 6 रन देकर 1 विकेट लिए। नतीजा एलिमिनेटर आरसीबी ने मैच 5 रन से जीता लिया।

बेंगलुरु के लिए श्रेयंका पाटील सबसे अधिक 2 विकेट चटकाए। एलिस पेरी, सोफी मोलिन्युक्स, जॉर्जिया वेयरहैम और आशा सोभना ने एक-एक विकेट निकाला।

एलिस पेरी के दम पर आरसीबी का चुनौतीपूर्ण स्कोर

एलिस पेरी की शानदार बल्लेबाजी के दम पर बेंगलुरु 20 ओवर में 6 विकेट पर 135 रनों का चुनौतीभरा स्कोर खड़ा करने में सफल हो पाया। पेरी ने सीजन का दूसरा अर्धशतक जड़ते हुए 55 बॉल में 66 रन बनाए। उनके बल्ले से 8 चौके और एक छक्का आया। पेरी के अलावा जॉर्जिया वेयरहैम ने 10 गेंदों में 18 नाबाद रन जड़े। इसके अलावा ऋचा घोष ने 14 और सोफी मोलिन्युक्स ने 11 रन बनाए।

मुंबई इंडियंस की तरफ से हीली मैथ्यूज और नेट सिवर-ब्रन्ट ने 2-2 विकेट निकाले। दोनों ने 4 ओवर में 18 रन खर्च किए। बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज साइका इशाक को भी 2 विकेट मिले।

दिल्ली और बेंगलुरु के बीच फाइनल

मुंबई इंडियंस को एलिमिनेट करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने WPL 2024 फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल मुकाबला दिल्ली और आरसीबी के बीच 17 मार्च को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। 12 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल पहले पायदान पर खत्म करने वाली दिल्ली कैपिटल्स ने सीधे फाइनल में प्रवेश किया था।

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें