Search
Close this search box.

IPL में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 खिलाड़ी, देखें धोनी का नंबर

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter

Most runs in 20th over in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16 सीजन खेले जा चुके हैं। 17वां सीजन 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है। अब तक खेले गए इन 16 सीजन में लास्ट ओवर में सबसे ज्यादा रन अपने नाम करने वाले बल्लेबाजों पर नजर डालेंगे। तो आइए देखते हैं आईपीएल के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 खिलाड़ी की सूची में कौन-कौन शामिल हैं।

IPL के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

आईपीएल के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दसवें खिलाड़ी आंद्रे रसेल हैं। रसेल ने 24 बार लास्ट ओवर में बल्लेबाजी की है। इस दौरान उन्होंने 18 छक्के की मदद से 191 रन अपने नाम किए। जहां उनका स्ट्राइक रेट करीब 235 का रहा है।

नौवें नंबर पर धाकड़ बल्लेबाज डेविड मिलर का नाम आता है। मिलर ने 20वें में ओवर में 32 पारियों में 217 की स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 13 चौके और 17 छक्के जड़े।

41 इनिंग में 213 रन बनाने वाले ड्वेन ब्रावो आखिरी ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में आठवें नंबर पर आते हैं। लास्ट ओवर में ब्रावो ने 10 चौकों के अलावा 15 छक्के लगाए।

मिस्टर 360 के नाम से प्रसिद्ध एबी डिविलियर्स आईपीएल के 20वें ओवर में 225 रन जड़ चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 25 के औसत और 255 के स्ट्राइक रेट से 225 रन हासिल किए।

मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा आईपीएल में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले छठवें खिलाड़ी हैं। रोहित को आखिरी ओवर में 27 पारियों में बल्लेबाजी का मौका मिला है। इस दौरान उन्होंने 23 छक्के और 18 चौके के दम पर 248 रन मारे।

इस फेहरिस्त में दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक पांचवें पायदान पर हैं। कार्तिक ने 42 इनिंग में 253 रन अपने नाम किए।

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने आईपीएल के लास्ट ओवर में 40 पारियों में 277 रन बनाए हैं। इन 40 पारियों में उन्होंने 17 चौके समेत 27 छक्के लगाए। पांड्या का बल्लेबाजी औसत 21.30 और स्ट्राइक रेट लगभग 243 का रहा।

20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा हैं। जडेजा ने 72 पारियों में 17.65 की औसत और 210 के स्ट्राइक रेट से 353 रन बनाए। उन्होंने 29 छक्के इस दौरान जड़े।

लिस्ट में दूसरे नंबर पर किरोन पोलार्ड मौजूद हैं। आखिरी ओवर में पोलार्ड ने 62 पारियां खेली जिसमें उन्होंने 214.28 के स्ट्राइक रेट से 405 रन जड़े। उन्होंने 26 चौके और 33 छक्के लगाए।

IPL के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले नंबर वन खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स के महेंद्र सिंह धोनी हैं। 95 पारियों में धोनी ने 59 छक्कों के दम पर 715 रन निकाले। जबकि उनके चौकों की संख्या 49 रही। धोनी ने 240.74 के स्ट्राइक रेट से 715 रन बटोरे।

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें