2022 का एशिया कप (Asia Cup 2022) 27 अगस्त से यूएई (UAE) की मेजबानी में शुरू हो रहा है। ये टूर्नामेंट का 15वां संस्करण है। इसके पहले 14 बार एशिया कप का आयोजन हुआ है। सबसे पहला सीजन 1984 में यूएई में खेला गया था। जबकि आखिरी बार ये टूर्नामेंट 2018 में आयोजित हुआ था। साल 2016 के बाद ये दूसरा मौका है जब इसे टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। बाकी के सभी टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेले गए थे।
टीम इंडिया ने जीते हैं सबसे ज्यादा एशिया कप
एशिया कप की सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाली टीम भारत (Team India) है। 14 में से भारतीय टीम ने 7 खिताब अपने नाम किए हैं। 1984 में पहली बार खेला गया टूर्नामेंट भी भारत ने जीता था। इसके बाद भारत ने 1988 में श्रीलंका को हराकर दूसरी बार एशिया कप का टाइटल अपने नाम किया था। यही नहीं 1990 और 1995 में लगातार खिताब जीतकर भारत ने एशिया कप जीतने की हैट्रिक लगाई थी।
टीम इंडिया ने पांचवां एशिया कप 2010 में अपने नाम किया था। जहां उन्होंने श्रीलंका को उसी के घर में हराया था। साल 2016 में बांग्लादेश की मेजबानी में पहली बार टी20 प्रारूप में इस टूर्नामेंट का आयोजन हुआ था। जहां बांग्लादेश को फाइनल में हराकर भारतीय टीम छठवीं बार विजेता बनी थी। इस टूर्नामेंट का आखिरी और 15वां सीजन जीतकर टीम इंडिया ने सातवीं बार एशिया कप पर कब्जा किया था। अब 2022 की ट्रॉफी भी जीतकर भारत एक और बार जीत की हैट्रिक पूरा काने के इरादे से उतरेगा।
श्रीलंका ने 5 और पाकिस्तान ने 2 बार जीता खिताब
भारत के बाद सबसे ज्यादा बार एशिया कप श्रीलंका के खाते में आया है। श्रीलंकाई टीम ने 1986 में पाकिस्तान को हराकर अपना पहला एशिया कप जीता था। इसके बाद उन्होंने 1997, 2004 और 2008 में भारत को हराकर टूर्नामेंट पर कब्जा किया। जबकि 2014 के सीजन में पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल जीतकर श्रीलंका की टीम में पांचवां खिताब हासिल किया था।
पाकिस्तान टीम की बात करे तो उन्होंने साल 2000 में श्रीलंका और 2012 में बांग्लादेश को पराजित कर दो बार एशिया कप का टाइटल जीता है।
सबसे ज्यादा एशिया कप जीतने वाली टीम
भारत- 7 बार (1984, 1988, 1990, 1995, 2010, 2016, 2018)
श्रीलंका- 5 बार (1986, 1997, 2004, 2008, 2014 )
पाकिस्तान- (2000, 2012)