Search
Close this search box.

ODI Hundred on Birthday: जन्मदिन पर शतक लगाने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में 3 भारतीय शामिल

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
ODI Hundred on Birthday: जन्मदिन पर शतक लगाने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में 3 भारतीय शामिल
ODI Hundred on Birthday: जन्मदिन पर शतक लगाने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में 3 भारतीय शामिल

Scoring ODI century on Birthday: साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के खिलाफ 35वें जन्मदिन पर विराट कोहली (Virat Kohli) ने 49वां वनडे लगाया। कोहली ने सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के सबसे ज्यादा वनडे शतक के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

कोहली ने 121 बॉल पर 10 चौके की सहायता से 101 रनों की पारी खेली। इस पारी के दम पर भारत ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 326 रन बनाए। कोहली के अलावा श्रेयस अय्यर ने 77 रन बनाए। रवींद्र जडेजा की घातक गेंदबाजी के आगे साउथ अफ्रीका 83 के स्कोर पर ढेर हो गया। जडेजा ने 9 ओवर में 33 रन देकर 5 विकेट लिए।

जन्मदिन पर शतक लगाने वाले खिलाड़ी

विराट कोहली: साउथ अफ्रीका के विरुद्ध प्लेयर ऑफ द मैच रहे विराट कोहली जन्मदिन पर वनडे शतक लगाने वाले 7वें खिलाड़ी बने। रनमशीन ने कोलकाता में 101 रन बनाए।

मिचेल मार्श: बर्थडे पर शतक लगाने वाले छठवें खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श हैं। इसी साल मार्श ने पाकिस्तान के खिलाफ 32वें जन्मदिन पर 121 रनों का शतक लगाया था।

टॉम लेथम: 2022 में नीदरलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के टॉम लेथम ने 140 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस दिन लेथम का 30वां जन्मदिन था।

रॉस टेलर: न्यूजीलैंड के रॉस टेलर ने अपने 27वें बर्थडे पर पाकिस्तान के विरुद्ध 131 रनों की इनिंग खेली थी। उन्होंने 2011 के वर्ल्ड कप में ये कारनामा किया था।

सनथ जयसूर्या: जन्मदिन पर शतक जड़ने का कमाल करने वाले सनथ जयसूर्या तीसरे खिलाड़ी हैं। साल 2008 में 49वें जन्मदिवस पर जयसूर्या ने भारत के खिलाफ कराची में 130 रन बनाए थे।

सचिन तेंदुलकर: जन्मदिन पर शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। 1998 में 25वें जन्मदिन पर सचिन के बल्ले ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 134 रन उगले थे।

विनोद कांबली: जन्मदिन पर पहला वनडे शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड विनोद कांबली के नाम है। 1993 में कांबली ने इंग्लैंड के खिलाफ 100 नाबाद रनों का शतक जड़कर 21वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था।

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें