Search
Close this search box.

टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के, पहले पायदान पर 2 खिलाड़ियों का कब्जा

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter

Most sixes in an Inning of a Test Match: टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 खिलाड़ियों के बारे में इस लेख में हम बात करेंगे। एक टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड संयुक्त रूप से दो खिलाड़ियों के नाम पर दर्ज है। ये खिलाड़ी वसीम अकरम और यशस्वी जायसवाल हैं।

वसीम अकरम ने 1996 में जिम्बॉब्वे के विरुद्ध शेखुपूरा में खेले गए टेस्ट मैच में अपना इकलौता दोहरा शतक जड़ा था। तब अकरम ने 362 बॉल में 257 रनों की नाबाद पारी खेली थी। उन्होंने 22 चौके समेत 12 छक्के जड़े थे। तब से अब तक ये विश्व कीर्तिमान अछूता था। लेकिन 28 साल बाद यानि साल 2024 में भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इस वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

राजकोट में भारत-इंग्लैंड तीसरे टेस्ट में यशस्वी ने 236 गेंदों का सामना करने के बाद 214 रनों की नाबाद दोहरा शतक जड़ दिया। इस पारी में उन्होंने 14 चौकों के अलावा 12 छक्के भी लगाए। 12वां सिक्स उड़ाते ही यशस्वी जायसवाल एक टेस्ट पारी में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में वसीम अकरम के साथ पहले पायदान पर विराजमान हो गए।

इसके बाद न्यूजीलैंड के नाथन एस्ले, ब्रेंडन मैकुलम, ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन, इंग्लैंड के बेन स्टोक्स, श्रीलंका के कुसल मेंडिस मौजूद हैं। इन सभी खिलाड़ियों के बल्ले से एक पारी में 11-11 छक्के निकले थे।

336 रनों के तिहरे शतक के दौरान 10 छक्के लगाने वाले इंग्लैंड के वेली हेमन्ड्स आठवें नंबर पर हैं। इसके बाद लिस्ट में 9-9 छक्के जड़ने वाले क्रिस केन्स, इंजमाम-उल-हक, टिम साउदी, क्रिस गेल और शिमरोन हेटमायर मौजूद हैं।

एक टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा छक्के (Most sixes in an Inning of a Test Match)

खिलाड़ीरनविरोधीजगहसालछक्के
यशस्वी जायसवाल214*इंग्लैंडराजकोट202412
वसीम अकरम257*जिम्बॉब्वेशेखुपूरा199612
नाथन एस्ले222इंग्लैंडक्रिस्टचर्च200211
मैथ्यू हेडन380जिम्बॉब्वेपर्थ200311
ब्रेंडन मैकुलम202पाकिस्तानशारजाह201411
बेन स्टोक्स258साउथ अफ्रीकाकेपटाउन201611
कुसल मेंडिस245आयरलैंडगाले202311
वेली हेमंड336*न्यूजीलैंडऑकलैंड193310
क्रिस केयर्नस120जिम्बॉब्वेऑकलैंड19969
इंजमाम-उल-हक329न्यूजीलैंडलाहौर20029

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें