Search
Close this search box.

IPL 2024 शुरू होने के पहले पिछले सीजन के 5 बड़े बल्लेबाजी रिकॉर्ड पर एक नजर

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter

IPL 2024 का आगाज चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू 22 मार्च को करेंगे। ये इस लीग का 17वां सीजन होगा। टूर्नामेंट शुरू होने के पहले आइए एक नजर डालते हैं 2023 के टॉप-5 बल्लेबाजी रिकॉर्ड पर।

IPL 2023 ऑरेंज कैप पर एक नजर

आईपीएल 2023 की ऑरेंज कैप पर गुजरात टाइटन्स के शुभमन गिल ने कब्जा जमाया था। उन्होंने 17 मैचों में 890 रन अपने नाम किए थे। पिछले सीजन में सर्वाधिक रनों के मामले में 730 रन बनाने वाले फाफ डुप्लेसिस दूसरे नंबर पर रहे थे। इसके बाद डेवॉन कॉनवे ने 672 रनों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया था। 639 रन बनाने वाले विराट कोहली चौथे और यशस्वी जायसवाल 625 रनों के साथ नंबर 5 पर रहे थे।

खिलाड़ीमैचपारीऔसतरन
शुभमन गिल171759.33890
फाफ डुप्लेसिस141456.15730
डेवोन कॉनवे161556.69672
विराट कोहली141453.25639
यशस्वी जायसवाल141443.08625

सबसे ज्यादा छक्के

2023 में सबसे ज्यादा छक्के आरसीबी के फाफ डुप्लेसिस के बल्ले से देखने को मिले थे। 14 मुकाबलों में उन्होंने 36 छक्के मारे थे। सीएसके के शिवम दुबे 35 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। नंबर 3 पर मौजूद शुभमन गिल ने 33 और नंबर 4 पर मौजूद ग्लेन मैक्सवेल ने 31 सिक्स जड़े थे। ऋतुराज गायकवाड़ ने 30 छक्के लगाकर पांचवां स्थान अपने नाम किया।

खिलाड़ीमैचपारीरनछक्के
फाफ डुप्लेसिस141473036
शिवम दुबे161441835
शुभमन गिल171789033
ग्लेन मैक्सवेल141440031
ऋतुराज गायकवाड़161559030

सबसे ज्यादा शतक

आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड भी शुभमन गिल के नाम पर दर्ज है। गिल ने 17 पारियों में 3 शतक जड़े थे। 14 मैच में 2 शतक लगाने वाले विराट कोहली दूसरे स्थान पर रहे। हेनरिक क्लासेन, हैरी ब्रुक, यशस्वी जायसवाल, वेंकटेश अय्यर, सिमरन सिंह, सूर्यकुमार यादव और कैमरोन ग्रीन ने पिछले साल एक-एक शतक लगाया था।

बल्लेबाजमैचपारीरनशतक
शुभमन गिल17178903
विराट कोहली14146392
हेनरिक क्लासेन12114481
हैरी ब्रुक11111901
यशस्वी जायसवाल14146251

सबसे बड़ी पारी (हाई स्कोर)

16वें सीजन में सबसे बड़ी पारी शुभमन गिल के बल्ले निकली थी। गिल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 129 रन की पारी खेलकर इस रिकॉड अपने नाम किया था। इसके बाद यशस्वी जायसवाल मौजूद हैं जिन्होंने मुंबई के विरुद्ध 124 रन की पारी खेली थी। इसके बाद वेंकटेश अय्यर, हेनरिक क्लासेन और शुभमन गिल ने 104 रन बनाए थे।

बल्लेबाजविरोधीगेंद4/6sस्कोर
शुभमन गिलमुंबई607/10129
यशस्वी जायसवालमुंबई6216/8124
वेंकटेश अय्यरमुंबई516/9104
हेनरिक क्लासेनबेंगलुरु518/6104
शुभमन गिलबेंगलुरु525/8104*

सबसे ज्यादा अर्धशतक

आईपीएल 2023 में सबसे अधिक फिफ्टी फाफ डुप्लेसिस ने लगाई है। डुप्लेसिस के नाम 14 मैच में 8 अर्धशतक दर्ज हैं। इसके बाद डेविड वॉर्नर, विराट कोहली और डेवोन कॉनवे ने 6-6 फिफ्टी लगाई। 5 अर्धशतक के साथ यशस्वी पांचवें पायदान पर रहे।

बल्लेबाजमैचपारीरनअर्धशतक
फाफ डुप्लेसिस14147308
डेविड वॉर्नर14145166
विराट कोहली14146396
डेवोन कॉनवे16156726
यशस्वी जायसवाल14146255

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें