HomeIndia vs BangladeshIND v BAN: ईशान किशन रचा इतिहास, 10 छक्के जड़ वनडे में...

IND v BAN: ईशान किशन रचा इतिहास, 10 छक्के जड़ वनडे में ठोका दोहरा शतक, ऐसा करने वाले बने चौथे भारतीय

IND v BAN: ईशान किशन रचा इतिहास, 10 छक्के जड़ वनडे में ठोका दोहरा शतक, ऐसा करने वाले बने चौथे भारतीय
IND v BAN: ईशान किशन रचा इतिहास, 10 छक्के जड़ वनडे में ठोका दोहरा शतक, ऐसा करने वाले बने चौथे भारतीय

चटगांव में बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में बाएं हाथ के ईशान किशन ने दोहरा शतक जड़ दिया है। रोहित शर्मा की जगह शामिल किए गए ईशान ने मौके का पूरा फायदा उठाया और अपने पहले ही वनडे शतक को दोहरे शतक में तब्दील कर दिया।

वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बने ईशान किशन

बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं। जबकि वे इस मुकाम को हासिल करने वाले दुनिया के सातवें खिलाड़ी हैं। ईशान से पहले सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा वनडे में दोहरा शतक लगाने का कमाल दिखा चुके हैं। रोहित ने एक या दो बार नहीं बल्कि तीन बार डबल सेंचुरी लगाई है। वे एक या उससे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले विश्व के अकेले खिलाड़ी हैं।

- Advertisement -

इसके अलावा मार्टिन गप्टिल, क्रिस गेल और फखर जमान भी दोहरा शतक लगा चुके हैं। वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी-

रोहित शर्मा- 3 (209, 264, 208*)

मार्टिन गप्टिल- 1 (237*)

वीरेंद्र सहवाग- 1 (219)

क्रिस गेल- 1 (215)

फखर जमान -1 (210*)

सचिन तेंदुलकर- 1 (200*)

ईशान किशन- 1 (210)

ईशान किशन की पारी पर एक नजर

ईशान किशन ने विराट कोहली के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 190 गेंदों में 290 रनों की साझेदारी निभाई। इस दौरान विराट ने 85 रन बनाए। जबकि ईशान ने 126 गेंदों में 200 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 23 चौके और 9 छक्के जमाए। उनको 210 के व्यक्तिगत स्कोर पर तस्कीन अहमद ने अपना शिकार बनाया।

- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttps://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।
- Advertisment -

ताज़ा खबर