Search
Close this search box.

IPL Auction: पैट कमिन्स को पछाड़ आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने मिचेल स्टार्क, देखें टॉप-10 लिस्ट

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
Top 10 most expensive players in ipl history
Top 10 most expensive players in ipl history
आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी

Top 10 most expensive players in IPL history: ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) आईपीएल नीलामी इतिहास के बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। दुबई में आयोजित आईपीएल 2024 के लिए नीलामी (IPL Auction 2024) में उनको कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिकॉर्ड 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था।

मजेदार बात रही कि स्टार्क ने हमवतन पैट कमिन्स (Pat Cummins) का रिकॉर्ड चंद मिनटों में तोड़ दिया। केकेआर द्वारा मिचेल स्टार्क पर 24.75 करोड़ की बोली लगाए जाने के पहले तक पैट कमिन्स आईपीएल नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी बन चुके थे। उनको सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा। लेकिन ये रिकॉर्ड ज्यादा देर तक कमिन्स के नाम नहीं टिका और स्टार्क आईपीएल ऑक्शन के सबसे मंहगे खिलाड़ी बन गए।

इसके पहले कमिन्स ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन का रिकॉर्ड तोड़ा। करन को आईपीएल 2023 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसी के साथ आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे टॉप-10 खिलाड़ियों में कमिन्स दोबारा शामिल हो गए हैं। 2020 में 15.50 करोड़ रुपये में उनको कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपना बनाया था। इस फेहरिस्त में स्टार्क, कमिन्स के अलावा ग्रीन तीसरे ऑस्ट्रेलियाई हैं।

युवराज सिंह अभी भी नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। 16 करोड़ रुपये देकर आईपीएल 2015 में दिल्ली कैपिटल्स ने उनको अपनी टीम में शामिल किया था। 2022 में मुंबई इंडियंस की तरफ से 15.25 करोड़ पाने वाले ईशान किशन आईपीएल नीलामी के दूसरे सबसे महंगे भारतीय हैं।

आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले टॉप-10 खिलाड़ी

पॉजिशनखिलाड़ीटीमसालकीमत (करोड़ रुपये)
1मिचेल स्टार्ककोलकाता नाइट राइडर्स202424.75
2पैट कमिन्ससनराइजर्स हैदराबाद202420.50
3सैम करनपंजाब किंग्स202318.50
4कैमरॉन ग्रीनमुंबई इंडियंस202317.50
5बेन स्टोक्सचेन्नई सुपर किंग्स202316.25
5क्रिस मॉरिसराजस्थान रॉयल्स202116.25
7युवराज सिंहदिल्ली कैपिटल्स201516.00
7निकोलस पूरनलखनऊ सुपर जायन्ट्स 202316.00
9पैट कमिन्सकोलकाता नाइट राइडर्स202015.50
10ईशान किशनमुंबई इंडियंस202215.25

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें