HomeIPL 2024IPL 2024 Points Table Updated: RCB की हार के साथ बड़ा उलटफेर,...

IPL 2024 Points Table Updated: RCB की हार के साथ बड़ा उलटफेर, पॉइंट्स टेबल में RR बना नंबर 1

IPL 2024 Points Table Updated- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हराकर राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल में नंबर वन बन गया है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए 19वें मैच में गुलाबी जर्सी वाली टीम ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया। विराट कोहली की 113 रनों की शतकीय पारी के बाद आरसीबी ने तीन विकेट पर 183 रन बनाए थे। जोस बटलर की 100 रन की इनिंग के दम पर राजस्थान ने 19.1 ओवर में चार विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

राजस्थान रॉयल्स ने जीते चारों मुकाबले

राजस्थान रॉयल्स इस सीजन कमाल का प्रदर्शन कर रही है। अब तक खेले गए चारों मैच उन्होंने अपने नाम किए। वे 8 अंकों के साथ आईपीएल 2024 के पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर काबिज हो गए हैं। राजस्थान की टीम लखनऊ, दिल्ली, मुंबई और अब आरसीबी को हराकर यहां तक पहुंची है। राजस्थान बनाम बेंगलुरु मुकाबला शुरू होने के पहले तक कोलकाता टेबल में पहले पायदान पर थी। वे दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। इस सीजन कोलकाता अजेय रहने वाली दूसरी टीम है। तीन मैच में उनके 6 अंक हैं।

- Advertisement -

चार अंकों के साथ तीसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स है। उनको हैदराबाद के खिलाफ पिछला मैच गंवाना पड़ा था। इसके बाद चौथे पायदान पर लखनऊ, पांचवें पायदान पर हैदराबाद और छठवें पायदान पर पंजाब किंग्स है। इन सभी टीमों ने दो-दो अंक अर्जित किए। मैच गंवाने वाली आरसीबी की टीम दो पॉइंट्स के साथ आठवें नंबर पर है। इसके बाद दिल्ली (दो अंक) और फिर मुंबई का नंबर आता है।

आईपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल पर एक नजर

टीममैचजीतहारअंकNRR
1. राजस्थान रॉयल्स44081.120
2. कोलकाता नाइट राइडर्स33062.518
3. चेन्नई सुपर किंग्स42240.517
4. लखनऊ सुपर जायंट्स32140.483
5. सनराइजर्स हैदराबाद42240.409
6. पंजाब किंग्स4224-0.220
7. गुजरात टाइटंस4224-0.580
8. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु5142-0.843
9. दिल्ली कैपिटल्स4132-1.347
10. मुंबई इंडियंस3030-1.423
- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttps://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।
- Advertisment -

ताज़ा खबर