Search
Close this search box.

प्लेऑफ की रेस से बाहर हुआ MI, SRH ने टॉप-3 में मारी छलांग, देखें IPL 2024 पॉइंट्स टेबल

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter

IPL 2024 Points Table Update: आईपीएल 2024 के 57वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 10 विकेट से धो दिया। SRH ने केवल 9.4 ओवर में 166 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। ट्रेविस हेड ने 30 गेंदों में 89 तो वहीं अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद में 75 रन कूटे। हैदराबाद की इस जीत से आईपीएल 2024 के पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है।

प्लेऑफ की रेस से बाहर मुंबई इंडियंस

सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों LSG की हार के बाद सबसे बड़ा झटका मुंबई इंडियंस को लगा है। 12 मैच में चार जीत और आठ हार के साथ आठ अंक लेकर MI पॉइंट्स टेबल में नौवें नंबर पर है। बता दें कि टॉप-3 टीमें पहले ही 14 या उससे ज्यादा अंक हासिल कर चुकी हैं। चौथी टीम का भी 14 अंक तक पहुंचना तय है। वहीं मुंबई इंडियंस अधिकतम 12 अंकों तक ही पहुंच सकती है। इसी वजह से अब एमआई प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाएगा।

SRH की टॉप-3 में छलांग

10 विकेट की एकतरफा जीत से सनराइजर्स हैदराबाद ने ना केवल दो अंक हासिल किए बल्कि नेट रन रेट को भी बेहतर किया है। 12 मैचों में सात जीत की बदौलत 14 अंक लेकर वे तीसरे पायदान पर आ गए हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को चौथे पायदान पर धकेल दिया है। 16-16 अंकों के साथ केकेआर पहले और राजस्थान रॉयल्स दूसरे स्थान पर है।

नंबर पांच पर दिल्ली कैपिटल्स 12 अंकों के साथ मौजूद है। तगड़ी हार झेलने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स छठवें स्थान पर फिसल गया। 12 मैच में उनके 12 अंक हैं। इसके बाद सातवें पायदान पर आरसीबी और आठवें पायदान पर पंजाब किंग्स का नंबर आता है। दोनों टीमों के पास आठ-आठ पॉइंट्स हैं। मुंबई इंडियंस नौवें और गुजरात टाइटंस दसवें पायदान स्थान पर है।

टीममैचजीतहारपॉइंट्सNRR
1. कोलकाता नाइट राइडर्स118316+1.453
2. राजस्थान रॉयल्स118316+0.476
3. सनराइजर्स हैदराबाद127514+0.406
4. चेन्नई सुपर किंग्स116512+0.700
5. दिल्ली कैपिटल्स126612-0.316
6. लखनऊ सुपर जायंट्स126612-0.769
7. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु11478-0.049
8. पंजाब किंग्स11478-0.187
9. मुंबई इंडियंस12488-0.212
10. गुजरात टाइटंस11478-1.320

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें