HomeIPL 2024IPL 2024 Points Table Update: MI की जीत के बाद ऐसा है...

IPL 2024 Points Table Update: MI की जीत के बाद ऐसा है पॉइंट टेबल, हार के बावजूद टॉप-4 में SRH

IPL 2024 Points Table Update: सूर्यकुमार यादव के लाजवाब शतक की बदौलत मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद पर सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत की बदौलत मुंबई पॉइंट्स टेबल में 12 मैच में चार जीत के साथ नौवें नंबर पर पहुंच गई है। इसके पहले वे सबसे नीचे दसवें पायदान पर थे। MI के एक स्थान की बढ़त के बाद गुजरात टाइटंस नंबर 10 पर फिसल गई।

मैच गंवाने के बाद भी सनराइजर्स हैदराबाद ने खुद को टॉप-4 में बनाकर रखा है। 11 मुकाबलों में छह जीत और पांच हार के बाद वे चौथे स्थान हैं। 16-16 अंकों वाली कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर हैं। 12 पॉइंट्स के साथ चेन्नई सुपर किंग्स तीसरे पायदान पर है। लखनऊ सुपर जायंट्स (12) पांचवें और दिल्ली कैपिटल्स (10) छठवें पायदान पर रहे। इसके बाद आरसीबी और पंजाब किंग्स का नंबर आता है।

- Advertisement -

55वें मैच के बाद आईपीएल 2024 का पॉइंट्स टेबल

टीममैचजीतहारपॉइंट्सNRR
1. कोलकाता नाइट राइडर्स118316+1.453
2. राजस्थान रॉयल्स108216+0.622
3. चेन्नई सुपर किंग्स116512+0.700
4. सनराइजर्स हैदराबाद116512-0.065
5. लखनऊ सुपर जायंट्स116512-0.371
6. दिल्ली कैपिटल्स115610-0.442
7. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु11478-0.049
8. पंजाब किंग्स11478-0.187
9. मुंबई इंडियंस12488-0.212
10. गुजरात टाइटंस11478-1.320

मुंबई बनाम हैदराबाद मैच का संक्षिप्त हाल

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए 55वें मैच में कप्तान हार्दिक पांडया ने सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। ट्रेविस हेड की 48 और पैट कमिन्स की 35 रनों के चलते SRH ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। पांडया और लेग स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।

174 रनों के जवाब में मुंबई की टीम 31/3 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी। तब सूर्यकुमार यादव ने 102 रनों का शतक जड़ जीत दिलाई। सूर्या ने 51 गेंदों में 102 रन बनाए। उनका साथ तिलक वर्मा ने 37 रन बनाकर दिया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 79 बॉल में 143 रन की साझेदारी निभाई। भुवनेश्वर कुमार, मार्को जेन्सन और पैट कमिन्स ने एक-एक विकेट लिया। सूर्यकुमार यादव प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

- Advertisement -
Manoj Kumar
Manoj Kumarhttps://ekcupcricket.com
मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।
- Advertisment -

ताज़ा खबर