MI vs LSG: आज रोहित शर्मा की निगाहें महारिकॉर्ड पर, डेविड वॉर्नर को पछाड़ रच देंगे इतिहास

Manoj Kumar

April 30, 2024

आज मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स 48वें मैच में इकाना क्रिकेट स्टेडियम में दो-दो हाथ करेंगे। आज होने वाले इस मैच में रोहित शर्मा बड़ा रिकॉर्ड बनाते हुए नजर आ सकते हैं। उनके पास दिल्ली कैपिटल्स के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ने का सुनहरा अवसर भी होगा।

रोहित शर्मा की नजरें बड़े रिकॉर्ड पर

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा फिलहाल चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 252 मैचों में 29.92 की औसत और 131.23 की स्ट्राइक रेट से 6522 रन बना लिए हैं। उनके शतकों की संख्या दो और अर्धशतकों की संख्या 42 है। अब लखनऊ के विरुद्ध हिटमैन अगर 43 रन बना देते हैं, तो वे इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।

इस स्थिति में डेविड वॉर्नर तीसरे से चौथे पायदान पर फिसल जाएंगे। 183 मैचों में 6564 रनों के साथ वॉर्नर सर्वाधिक आईपीएल रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। पहले पायदान पर 247 मैचों में 7763 रन बनाने वाले आरसीबी के रनमशीन विराट कोहली का कब्जा है। दूसरे नंबर पर पंजाब किंग्स के शिखर धवन मौजूद हैं। धवन ने अपने आईपीएल करियर में 22 मैच में 6769 रन बनए हैं।

सबसे ज्यादा आईपीएल रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

खिलाड़ीमैचऔसतस्ट्राइक रेटरन
विराट कोहली24738.43131.027763
शिखर धवन22235.26127.146769
डेविड वॉर्नर18340.77139.816564
रोहित शर्मा25229.92131.236522
सुरेश रैना20535.52136.765528
Photo of author

Manoj Kumar

मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।