Search
Close this search box.

PBKS की रिकॉर्डतोड़ जीत के बाद IPL में सबसे बड़ा उलटफेर, पॉइंट्स टेबल में MI को लगा झटका

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter

इंडियन प्रीमियर लीग के 42वें मैच में पंजाब किंग्स ने रिकॉर्ड रन चेज करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से धो दिया। टॉस गंवाने के बाद पहले बाद पहले बैटिंग करते हुए केकेआर ने 6 विकेट पर 261 रन बनाए थे। 261 रन बनाने के बाद कोलकाता की जीत तय लग रही थी, क्योंकि आईपीएल में किसी भी टीम ने 250 प्लस का स्कोर कभी हासिल नहीं किया था।

लेकिन ईडन गार्डन्स में सारे रिकॉर्ड धराशायी करते हुए पंजाब ने किंग्स ने 8 विकेट और 8 गेंद बाकी रहते 262 रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक भेद दिया। इसके पहले राजस्थान रॉयल ने 224 का सबसे बाद लक्ष्य पूरा किया था। सफल रन चेज में जॉनी बेयरस्टो ने 108 रनों का शतक लगाया। इसके अलावा प्रभसिमरन सिंह ने 54 और शशांक सिंह ने 68 रन मारे।

आईपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल में MI को झटका

पंजाब किंग्स की इस जीत के बाद आईपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस को तगड़ा झटका लगा है। उनको एक स्थान का नुकसान हुआ है। आठ मैच में छह अंकों के साथ मुंबई नौवें पायदान पर फिसल गया है। ऐतिहासिक जीत के बाद पंजाब किंग्स के 9 मुकाबलों में छह अंक हो गए हैं। एक नंबर के फायदे के बाद वे आठवें पायदान पर आ गए हैं। बता दें कि लगातार चार शिकस्त झेलने के बाद पंजाब को जीत नसीब हुई है। उधर आरसीबी चार पॉइंट्स के साथ नंबर 10 पर कायम है।

कोलकाता नाइट राइडर्स को इस सीजन अपना तीसरा मैच गंवाना पड़ा। इसके पहले उनको चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ने हराया था। हालांकि हारने के बाद भी वे दूसरे स्थान पर बरकरार है। आठ मैच में पांच जीत और तीन हार के बाद उनके 10 अंक रह गए हैं। 14 अंकों के साथ राजस्थान नंबर वन की गद्दी पर विराजमान है। तीसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद और चौथे नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स है। दोनों टीम ने 10-10 अंक अपने नाम किए।

PBKS की जीत और KKR की हार के बाद पॉइंट्स टेबल पर एक नजर

टीममैचजीतहारपॉइंट्सNRR
1. राजस्थान रॉयल्स871140.698
2. कोलकाता नाइट राइडर्स853100.972
3. सनराइजर्स हैदराबाद853100.577
4. लखनऊ सुपर जायंट्स853100.148
5. चेन्नई सुपर किंग्स84480.415
6. दिल्ली कैपिटल्स9458-0.386
7. गुजरात टाइटंस9458-0.974
8. पंजाब किंग्स9366-0.187
9. मुंबई इंडियंस8356-0.227
10. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु9274-0.721

होम

IPL 2024

फॉलो करें

फॉलो करें