IPL 2024: 49 रन बनाकर आउट रोहित शर्मा, बना दिया महारिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज

Manoj Kumar

April 7, 2024

IPL 2024: 49 रन बनाकर आउट रोहित शर्मा, बना दिया महारिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज

Rohit Sharma IPL Record- आईपीएल 2024 का 20वां मैच वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। टॉस हारने के बाद मुंबई पहले बैटिग के लिए उतरा। रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। इस दौरान 23 रन बनाते ही इस दौरान रोहित ने आईपीएल में एक बड़ा रिकॉर्ड नाम कर लिया है।

दिल्ली के खिलाफ रोहित शर्मा के 1000 रन पूरे

रोहित शर्मा ने आते ही चौकों-छक्कों से बात करनी शुरू कर दी। जैसे ही हिटमैन ने 23वां रन बनाया उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध आईपीएल में 1000 रन भी पूरे कर लिए। रोहित मुंबई की तरफ से इस रिकॉर्ड को बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 34वें मैच में एक हजार रन अपने नाम किए। उनके खाते में 6 फिफ्टी दर्ज है।

रोहित इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक लगाने से एक रन से चूक गए। 27 गेंदों में 49 रनों की पारी खेलने के बाद वे अक्षर पटेल की गेंद पर बोल्ड हुए। उन्होनें 6 चौके और 3 छक्के लगाए।

विराट कोहली लिस्ट में सबसे ऊपर

दिल्ली के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में आरसीबी के विराट कोहली सबसे ऊपर हैं। कोहली ने दिल्ली के विरुद्ध 28 मैच की 27 पारी में 1030 रन बनाए हैं। इस दौरान रनमशीन के बल्ले से 10 अर्धशतक निकले। चेन्नई के अजिंक्य रहाणे 858 रनों के साथ तीसरे पायदान पर रहे। इसके बाद रॉबिन उथप्पा (740) और एमएस धोनी (709) मौजूद हैं।

विराट कोहली- 1030

रोहित शर्मा- 1026

अजिंक्य रहाणे- 858

रॉबिन उथप्पा- 740

एमएस धोनी- 709

Photo of author

Manoj Kumar

मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।