IPL 2024 MI vs RR: पहली ही गेंद पर आउट हो गए रोहित शर्मा, शर्मनाक लिस्ट में बने नंबर 1

Manoj Kumar

April 1, 2024

14वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मुंबई इंडियंस (MI) ने बेहद खराब शुरुआत की। पहला ओवर लेकर आए ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) ने कहर ढाहते हुए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) समेत 3 खिलाड़ियों को गोल्डन डक पर आउट कर दिया। बोल्ट का पहला शिकार हिटमैन हुए। उनको विकेट के पीछे कप्तान संजू सैमसन ने लपका। शून्य पर आउट होते ही रोहित शर्मा आईपीएल की अनचाही रिकॉर्ड लिस्ट में नंबर 1 भी बन गए।

रोहित शर्मा ने आईपीएल में बनाया अनचाहा रिकॉर्ड

मुंबई इंडियन के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा एक गेंद खेलने के बाद डग-आउट वापस लौट गए। इसी के साथ रोहित आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले संयुक्त खिलाड़ी बन गए हैं। 246 मैचों में रोहित 17वीं बार डक पर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 6280 रन भी बनाए। इस अनचाही रिकॉर्ड लिस्ट में वह आरसीबी के दिनेश कार्तिक के साथ पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। कार्तिक 245 आईपीएल मैचों में 17 बार शून्य पर आउट हुए हैं।

मुंबई इंडियंस के 3 खिलाड़ियों के नाम गोल्डन डक

संजू सैमसन से पहले बैटिंग का न्योता पाने के बाद मुंबई इंडियंस का टॉप ऑर्डर अचानक ढह गया। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने तीन खिलाड़ियों को गोल्डन डक पर ड्रेसिंग रूम रवाना किया। बोल्ट ने सबसे पहले रोहित शर्मा को आउट किया। इसके बाद नमन धीर उनका दूसरा शिकार बने। डेवाल्ड ब्रेविस के रूप में बोल्ट ने तीसरा विकेट अपने नाम किया।

आईपीएल में सबसे ज्यादा शून्य बनाने वाले टॉप-10 खिलाड़ी

खिलाड़ीमैचपारीरनशून्य
रोहित शर्मा246241628017
दिनेश कार्तिक245224460217
पीयूष चावला1848760915
मंदीप सिंह11198170615
सुनील नारायण16498109615
ग्लेन मैक्सवेल127123275015
राशिद खान1125444814
मनीष पांडे170158380814
अंबाती रायडू204187434814
हरभजन सिंह1639083313
Photo of author

Manoj Kumar

मुझे क्रिकेट का जुनून बचपन से रहा है। क्रिकेट के प्रति प्रेम ने मुझे इसके बारे में लिखने के लिए प्रेरित किया। सचिन तेंदुलकर मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। करीब पांच वर्षों से इस खेल के बारे में लिख रहा हूं। आगे भी इसी तरह की रोचक खबरें लाने का प्रयास जारी रहेगा।