Search
Close this search box.

MI vs KKR: आज इतिहास रचने के करीब रोहित शर्मा, दांव पर 2 महारिकॉर्ड, डिविलियर्स को पछाड़ने का मौका

WhatsApp
Telegram
Facebook
Twitter
MI vs KKR: आज इतिहास रचने के करीब रोहित शर्मा, दांव पर 2 महारिकॉर्ड, डिविलियर्स को पछाड़ने का मौका
MI vs KKR: आज इतिहास रचने के करीब रोहित शर्मा, दांव पर 2 महारिकॉर्ड, डिविलियर्स को पछाड़ने का मौका

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट के बीच आईपीएल 2023 का 22वां मैच वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाना है। इस मैच में MI के कप्तान रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका होगा। उनके निशाने पर एक नहीं बल्कि 2 महारिकॉर्ड होंगे।

इतिहास रचने से 34 रन दूर रोहित शर्मा

रोहित शर्मा आईपीएल में नया मुकाम हासिल करने से महज 36 रन दूर हैं। उन्होंने 230 मैचों में 30.28 की औसत से 5966 रन बना लिए हैं। अगर वे कोलकाता के विरुद्ध आज के मैच में 36 रन बना लेते हैं तो वे आईपीएल के इतिहास में 6000 रन पूरे कर लेंगे। रोहित 6000 आईपीएल रनों की उपलब्धि को हासिल करने वाले ओवरऑल चौथे और भारत के तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।

IPL में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड विराट कोहली के पास सुरक्षित है। कोहली 227 मुकाबलों में 6838 रन बना चुके हैं। इसके बाद 6477 रनों के साथ शिखर धवन दूसरे और 6109 रन बनाने वाले डेविड वार्नर तीसरे पायदान पर हैं।

IPL 2023 Match 22, MI vs KKR: मैच प्रीव्यू- हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच और मौसम की जानकारी, संभावित प्लेइंग XI

दांव पर छक्कों का रिकॉर्ड

6000 रनों के अलावा रोहित हिटमैन की नजरें इस लीग में 250 छक्के पूरे करने पर होगी। वे 245 छक्के उड़ा चुके हैं। ऐसे में 250 छक्कों का आंकड़ा छूने के लिए मुंबई के कप्तान को 5 छक्कों की जरूरत है। यही नहीं रोहित 7 छक्के लगाते ही मिस्टर 360 यानी डिविलियर्स को भी पछाड़ देंगे।

क्रिस गेल 357 और एबी डिविलियर्स 251 छक्के लगा चुके हैं। इन दोनों के बाद रोहित इस 250 आईपीएल छक्के के माइलस्टोन तक पहुंचने वाले केवल तीसरे खिलाड़ी होंगे।

होम

T20WC

फॉलो करें

फॉलो करें